नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आजकल निखरी और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग कोई भी कोशिश करने से पीछे नहीं हटते। महिलाएं हों या पुरुष, चेहरे की रंगत सुधारने और ताजगी बनाए रखने का क्रेज सभी पर बराबर चढ़ा हुआ है।
यही वजह है कि लोग स्किन केयर को लेकर अब बेहद गंभीर हो गए हैं। महंगे-से-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। उनका मानना है कि चाहे जितना भी पैसा खर्च हो, अगर त्वचा को फायदा मिल रहा है, तो यह खर्च करना बिलकुल सही है।
लेकिन असली दुख तब होता है जब खूब पैसा खर्च हो जाए और त्वचा पर कोई असर नजर न आए। ऐसी स्थिति में इंसान सोचने लगता है कि कहां फंस गया। इससे तो बेहतर होता कि स्किन केयर शुरू ही न किया जाता। अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अब रुकना ही समझदारी है।
स्किन केयर करना न सिर्फ अच्छा है बल्कि जरूरी भी है। फर्क बस इतना है कि इसके लिए अंधाधुंध पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं। जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको एक आसान और असरदार नुस्खा बताएंगे, जिससे आपकी त्वचा को मुफ्त में फायदा मिल सकता है।
घरेलू नुस्खे आएंगे काम
जी हां, स्किन केयर अब महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय आसान घरेलू नुस्खों से भी किया जा सकता है। इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना है। घरेलू नुस्खों की खासियत यह है कि इसके लिए किचन में भी कई चीजें मौजूद रहती है। आइए जानते हैं इन नुस्खों और उनसे जुड़ी अहम बातों के बारे में।
इंस्टाग्राम से मिली जानकारी
आजकल सोशल मीडिया पर बताई जाने वाली हर चीज पर भरोसा करना आसान नहीं है। यही कारण है कि लोगों के मन में अक्सर सवाल उठते हैं। क्या ये नुस्खा हमारे लिए सही है या नहीं? सच तो यह है कि हर किसी की त्वचा अलग होती है, और किसी नुस्खे का किसी की त्वचा पर कैसे असर करेगा, इसे पहले से बताना मुश्किल है।
सेंसिटिव स्किन वाले लोग बिना डॉक्टर की सलाह कुछ भी ट्राई न करें। फिर भी, इस नुस्खे की जानकारी जयपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो के जरिए साझा की है।
नुस्खे में किन चीजों का हुआ इस्तेमाल?
बता दें कि चेहरे को निखारने वाला यह फ्री नुस्खा अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ चाहिए नहीं, बस दो ही साधारण चीजों की जरूरत है। आइए जानते हैं ये कौन सी 2 चीजें हैं- दही का पानी, हल्दी, (सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं)
कैसे करें इस्तेमाल?
आप सोच रहे होंगे कि यह दही का पानी आखिर है क्या। दरअसल, जब दही को लंबे समय तक फर्मेंट किया जाता है, तो इसका पानी अलग हो जाता है। इस नुस्खे के लिए आपको इसी पानी को छानकर अलग करना होता है।
अब इसमें थोड़ी हल्दी डालकर पीले रंग का पानी तैयार कर लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भरें और दिन में कम से कम 2 बार चेहरे पर स्प्रे करें। आधे घंटे बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। आइए अब जानते हैं इसके फायदे।
निखरी त्वचा के लिए नुस्खे
कॉम्बिनेशन से होने वाले फायदे
बता दें कि दही का पानी और हल्दी का संयोजन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर इनके अलग-अलग लाभ देखें, तो दही का पानी त्वचा को ठंडक पहुँचाता है, ड्राई स्किन की समस्या को कम करता है और त्वचा को मुलायम व सॉफ्ट बनाता है। वहीं, हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे, दाग-धब्बे और स्किन इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। हम इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेते। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)





