back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल्दी शादी होने वाली हैं? अपनी ब्राइडल किट में इन 5 जरूरी चीजों को जरूर रखें साथ

जल्दी दुल्हन बनने वाली हैं तो अपनी ब्राइडल किट में 5 जरूरी ब्यूटी आइटम्स जरूर शामिल करें स्किनकेयर किट, इन आइटम्स की मदद से शादी के बाद भी हर दिन परफेक्ट और फ्रेश ब्राइडल लुक पाए रखना होगा आसान।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । दुल्हन बनने के बाद हर दिन परफेक्ट लुक पाने के लिए अपनी ब्राइडल मेकअप किट में ये 5 आइटम्स जरूर शामिल करें, बिंदी के रंग-बिरंगे पत्ते, स्किनकेयर किट में पिंपल्स के लिए हाइड्रोकोलाइड एक्ने पैच, सही शेड का फाउंडेशन और कॉनसीलर, जरूरी लिपस्टिक व लिपलाइनर, और मेकअप रिमूवर वाइप्स के साथ सेटिंग स्प्रे। इन जरूरी चीजों के साथ आपकी शादी के बाद भी खूबसूरती बनी रहेगी।

जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं? शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली होंगी। अब परफेक्ट ब्राइडल लुक बनाए रखने के लिए अपनी मेकअप किट में ये 5 खास चीजें जरूर शामिल करें। ये आइटम्स न सिर्फ आपके लुक को बेहतर बनाएंगे, बल्कि शादी के बाद रोजमर्रा के शृंगार में भी मददगार साबित होंगे।

बिंदी का पत्ता

शादी के बाद माथे पर बिंदी लगाना हर दुल्हन का ट्रेडिशन है। अपनी ब्राइडल किट में रंग-बिरंगे और अलग-अलग साइज के बिंदी पत्ते रखें, जिससे आप हर लुक को आसानी से कंप्लीट कर सकें।

ब्राइडल स्किनकेयर किट

शादी के दिन त्वचा संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों से बचने के लिए स्किनकेयर किट जरूर रखें। इसमें पिंपल्स के लिए हाइड्रोकोलाइड एक्ने पैच, सूजन कम करने के लिए ठंडा कॉम्प्रेस, जलन या एलर्जी के लिए थर्मल वॉटर मिस्ट और कैलामाइन लोशन, सूखी त्वचा के लिए सेरामाइड बेस्ड मॉइस्चराइजर, और पसीने के लिए ऑइल ब्लॉटिंग शीट शामिल हों।

फाउंडेशन और कॉनसीलर

अपने स्किन टोन के अनुसार सही शेड के फाउंडेशन और कॉनसीलर को जरूर किट में रखें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।

लिपस्टिक और लिपलाइनर

लिपस्टिक और लिपलाइनर के बिना ब्राइडल मेकअप अधूरा लगता है। अपनी पसंद के रंगों में इन्हें शामिल करें, जिससे आपके होंठ खूबसूरत और परफेक्ट दिखें।

मेकअप रिमूवर वाइप्स और सेटिंग स्प्रे

गलती से मेकअप खराब हो जाए तो तुरंत सुधार के लिए रिमूवर वाइप्स और मेकअप को दिनभर टिकाए रखने के लिए सेटिंग स्प्रे जरूर रखें।

इन पांच चीजों को अपनी ब्राइडल किट में शामिल कर आप शादी के बाद भी हर दिन एक परफेक्ट और फ्रेश दुल्हन जैसा लुक पा सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵