नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिलाओं की खूबसूरती उनकी आंखों से होती है जब आप मेकअप कर रही हैं, तो आपको पलकों का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आपको नकली आईलैशेस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए यह आंखों को डैमेज कर सकता है। आपको घरेलू तरीके की मदद से अपनी पलकों को लंबा और घना बनाना चाहिए।
एलोवेरा जेल
स्किन केयर रूटीन में एलोवेरा जेल को शामिल कर लीजिए यह चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं, आप इसे अपनी पलकों को घना और लंबा बनाने का काम भी कर सकती हैं। यह दादी नानी के जमाने का नुस्खा है जो बिल्कुल नेचुरल है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन केयर से लेकर हेयर केयर के लिए किया जाता है। वहीं, पर आपकी आंखों की पलकें कमजोर है और काम है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक ऐसा नेचुरल तरीका है जो किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं देता है।
कोकोनट ऑयल
कोकोनट ऑयल की मदद से आप अपनी पलकों को लंबा और घन बन सकती हैं। इसके लिए आपको हल्के हाथों से अपने पलकों पर कोकोनट तेल लगाना होगा। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपको फर्क नजर आने लगेगा। कोकोनट ऑयल हमारी स्किन केयर के लिए बहुत फायदेमंद होती है यह कई तरह से काम करती है। आप अपनी पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन आंखों के लिए भी बहुत फायदा पहुंचाता है। ग्रीन टी को इस्तेमाल करने के लिए आपको कॉटन पैड की मदद से इसे पलकों पर लगाना होगा। इस तरह से बहुत जल्दी आपको असर नजर आता है।
खास बात
अपनी पलकों पर नेचुरल तरीके से लंबा और घना बनाने के लिए आपको आई मेकअप रात को रिमूव करना चाहिए। इसके बाद आपको अपनी डाइट में प्रोटीन रिच डाइट खाना चाहिए। ऐसा करने से आपके पलकों की ग्रोथ बढ़ती है।




