back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Tips: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा में निखार लाने अपनाएं ये टिप्स, नर्म और ग्लोइंग बनेगी आपकी स्किन

सर्दियों के मौसम में त्‍वचा का ख्‍याल रखना बेहद जरूरी है। क्‍योंकि इस मौसम में त्‍वचा बेजान और रूखी हो जाती है। त्वचा को नर्म, चिकनी और ग्लोइंग रखने के लिए ये आसान टिप्‍स अपना सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों में त्वचा अक्सर रूखी, खुरदरी और बेजान हो जाती है। चेहरे, हाथ या पैरों में खुजली, लालिमा, फटी त्वचा और जलन होना आम बात है। ठंडी हवा और हीटर त्वचा की नमी कम कर देते हैं, जिससे त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना, पर्याप्त पानी पीना और हेल्दी आदतें अपनाना त्वचा को नरम, चिकनी और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। गुनगुने पानी से नहाना और रात में एमोलिएंट्स लगाना त्वचा को पोषण और नमी देता है, जबकि ठंड में दस्ताने पहनना हाथों की त्वचा को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है। इन सरल उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा को नर्म, चिकनी और ग्लोइंग रख सकते हैं।

सर्दियों में त्वचा हो जाती है रूखी और बेजान 

सर्दियों की शुरुआत होते ही ठंडी हवाएं न सिर्फ शरीर को सिहराती हैं, बल्कि त्वचा की नमी भी चुरा लेती हैं। नतीजा यह होता है कि त्वचा रूखी, बेजान और ड्राई हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि इस सर्दी में आपकी स्किन ग्लो करे और नेचुरली सॉफ्ट बनी रहे, तो ये असरदार टिप्स अपनाएं।

ये तेल त्वचा में नमी बनाए रखते हैं

सर्दियों में स्किन धोने के बाद उसके प्राकृतिक तेल खत्म हो जाते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान महसूस होने लगती है। ये तेल त्वचा में नमी बनाए रखते हैं, इसलिए चेहरे या हाथ धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र लगाना बहुत जरूरी है। इससे त्वचा कोमल रहेगी और ताजगी का एहसास भी मिलेगा। सर्दियों में सूरज कम दिखाई देता है, लेकिन यूवी किरणें अभी भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए मॉइस्चराइज़र लगाने के बाद हर सुबह सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे त्वचा रूखी और बेजान नहीं होगी और हमेशा खिले-खिले दिखेगी।

दिनभर पर्याप्त पानी पीएं

सर्दियों में दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए, क्योंकि सही हाइड्रेशन से त्वचा की नमी बनी रहती है और रूखापन कम होता है। इसके अलावा, सिंथेटिक या तंग कपड़े त्वचा को चुभ सकते हैं, इसलिए सर्दियों में आरामदायक, ढीले और सूती कपड़े पहनना बेहतर रहता है।

त्वचा को पोषण देना भी जरूरी 

समय-समय पर त्वचा को पोषण देना भी जरूरी है, खासकर रात में। रात में एमोलिएंट्स लगाने से त्वचा को नमी और तेल मिलते हैं, जिससे वह मुलायम बनी रहती है। हाथ-पैर पर लगाने के बाद दस्ताने या प्लास्टिक बैग पहनने से क्रीम फैलने से बचती है।

गुनगुने पानी से नहाना चाहिए 

गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेल को खत्म कर देता है, इसलिए हमेशा गुनगुने पानी से नहाना चाहिए और तौलिये से धीरे-धीरे थपथपाकर शरीर पोंछना चाहिए। बाहर ठंड में निकलते समय और घर में बर्तन धोते समय दस्ताने पहनना हाथों की त्वचा को हाइड्रेटेड और चिकना बनाए रखने में मदद करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है उसमें से एक है स्क्रीन। आप कितना...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵