नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। खूबसूरत बाल पाने अक्सर लड़कियां व महिलांए खूब जतन करती रहती है ऐसे में उनके बाल पतले हो जाने से बालों को हेल्दी रखने कई तरह के प्रोडक्ट्स बाजार से लेकर यूज करती रहती है, लेकिन इतने जतन के बावजूद उनके बालों में कोई खास फर्क नजर नहीं आता, ऐसे में आज हम लाएं है बालों को फिर से घना और खूबसूरत बनाने कारगर टिप्स जिसकी मदद से आप नेचुरली अपने बालों को फिर से घना व मुलायम बना सकती है।
बालों के पतले हो जाने से अधिकतर परेशान लड़कियां कई तरह के प्रोडक्ट्स लेकर अपने बालों में लगाती रहती है, लेकिन खूब जतन करने के बाद भी वैसा रिजल्ट नहीं मिलता जो वे चाहती हैं। ऐसे में आज हम लाएं है बालों के लिए कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स आइए जानते है वो उपाय
1) बालों को घना करने के टिप्स
बालों को घना करने आपको बालों की अच्छे से मसाज करनी चाहिए इससे आपके बालों में खून का संचार बढ़ता है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि तेल लगाने के दो-तीन घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश कर ले।
2) सही से करें हेयर वॉश
बालों को घना करने सही तरह से हेयर वॉश करना जरूरी है। इसके लिए स्कैल्प का साफ और हेल्दी होना बेहद जरूरी है। बालों को रोजाना शैम्पू ना करें, इससे बालों का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। साथ ही बालों को गर्म पानी से ना धोएं।
3) बालों को नैचुरली सुखाएं
बालों को सुखाने के लिए नैचुरली सुखाना फायदेमंद है। कुछ लोग बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। जिससे बाल कमजोर और रूखे हो सकते हैं।
4) बालों को रखें हाइड्रेटेड
बालों को हेल्दी और घना बनाने डीप कंडीशन करें। ये बालों को उलझने से रोकता है और मुलायम बनाएं रखता है। आप हेयर क्रीम और सीरम का इस्तेमाल भी बालों पर कर सकते हैं।
5) खाने पर दें ध्यान
बाल झड़ने की समस्या पोषक तत्वों की कमी की वजह से भीहो सकती है। ऐसे में बालों की ग्रोथ बढ़ाने संतुलित डायट खाएं।
अपनाएं ये नुस्खा
बालों को घना और मजबूत बनाने अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते है इसमें किसी दूसरे तेल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। नहाने से पहले अरंडी के तेल की कुछ बूंदे लेकर बालों पर लगाएं व अच्छे से मसाज करें।





