नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लड़कियों के लिए गर्मियों के मौसम में मेकअप करना एक चुनौतीपूर्ण विषय है। वही खूबसूरत दिखने के लिए हर एक महिला मेकअप करना चाहती हैं लेकिन समस्या तब आती है जब गर्मी के मौसम में पसीने के जरिए पूरा मेकअप मेल्ट हो जाता है। गर्मियों में चेहरा चिपचिपा हो जाता है, यही कारण है की चेहरे पर किया गया मेकअप खराब हो जाता है। सबसे ज्यादा जरूरी है की महिलाओं को मेकअप करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बर्फ का क्यूब
चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहता है और गर्मी भी नहीं लगती। अगर आप चेहरे पर आइस क्यूब का इस्तेमाल करती है, तो इस तरह से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और गर्मी की वजह से मेल्ट नहीं होता। अगर आप बाहर जाने के लिए मेकअप कर रही है, तो ध्यान रखें की मेकअप से पहले आइस क्यूब जरूर लगाएं।
कोकोनट वाटर या एलोवेरा जेल
गर्मियों के मौसम में मेकअप करना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यह पसीने की वजह से बह जाता है। इसलिए जरूरी है की आप मेकअप करने से पहले कोकोनट वाटर या फिर एलोवेरा जेल से चेहरे की सफाई करें। इसके बाद अगर आप चेहरे पर मेकअप कर रही हैं तो यह लंबे समय तक टिका रहता है।
प्राइमर है जरूरी
कई बार ऐसा होता है की महिलाएं जल्दबाजी के कारण मेकअप की शुरुआत सीधा फाउंडेशन से करती है और अपने काम पर निकल जाती है। अगर आप भी ऐसा कर रही हैं तो गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से आपका मेकअप बहने लग जाएगा। अपने मेकअप को लोंग लास्टिंग और फेस पर सेट करने के लिए सबसे पहले प्राइमर का इस्तेमाल करना जरूरी है।
वॉटरप्रूफ मेकअप
गर्मियों के मौसम में वाटरप्रूफ मेकअप करना जरूरी है यह लोंग लास्टिंग बना रहता है और पसीने का असर नहीं होता। इस तरह का मेकअप वर्किंग वूमंस के लिए ज्यादा बेहतर है क्योंकि वह 8 घंटे तक बिना टचअप के मेकअप को बरकरार रखना पसंद करती हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





