नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। वजन कम करने के लिए लोग अपनी वेट लॉस की जर्नी में कठिन से कठिन काम करते हैं जिसमें स्ट्रिक्ट डाइट, फास्ट और भारी भरकम एक्सरसाइज शामिल है। वहीं, बेहद ही आसान तरीके से वजन को कम किया जा सकता है। ज्यादा से ज्यादा फैट और कैलोरी बर्न करने के लिए वॉकिंग काफी मददगार साबित होता है। आपको भी अपनी वेट लॉस जर्नी में रोजाना वॉक करना चाहिए। इसके अलावा एक किलोमीटर तक चलने से आप कितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं, यह कुछ चीजों पर ही निर्भर करता है।
वजन
1 किलोमीटर चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है यह कई चीजों से पता चलता है जिसमें वजन भी शामिल है। एक भारी भरकम व्यक्ति अधिक से अधिक कैलोरी बंद कर सकता है क्योंकि उसके शरीर को वॉक करने में एनर्जी लगती है। इस तरह से 70 किलो की वजन वाला व्यक्ति एक किलोमीटर चलकर 90 किलो की वजन वाले व्यक्ति से कम कैलोरी बर्न करता है।
चलने की स्पीड
अगर आप 1 किलोमीटर चलकर अपनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं, तो यह आपकी चलने की स्पीड पर भी निर्भर करता है। अगर आप वॉकिंग के समय आराम से पल रहे हैं तो इसके मुकाबले तेज चलने वाला व्यक्ति अधिक कैलोरी बर्न करता है। तेज चलने से हार्ट रेट बढ़ जाती है और शरीर अधिक एनर्जी का इस्तेमाल करता है।
कहां चलें
अगर आप भी रोजाना एक किलोमीटर वॉकिंग करते हैं तो आपको किस जगह पर अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है इसके बारे में भी जानना जरूरी है। आप अपनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं और उधर खबर रास्ते पर वॉक कर रहे हैं तो इससे अधिक कैलोरी बर्न होती है। वहीं, अगर आप सपाट रास्ते पर वॉकिंग कर रहे हैं, तो कम कैलोरी बर्न होती है।
इतनी कैलोरी होगी बर्न
एक किलोमीटर चलकर आप कितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं यह आपके वजन पर भी निर्भर करता है। अगर आपका वजन 70 किलो है, तो आप 60-75 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। वहीं, अगर आपका वजन 90 किलो है तो 80-100 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।





