back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या आप भी अपनी ज्वेलरी के साथ करती हैं ये 6 गलतियां

कपड़ों की तरह ही, ज्वेलरी भी खुद को अट्रेक्टिव दिखाने का एक रूप है। आप इसे अपने कपड़ों के साथ पहनकर अपने लुक को एक नया स्टाइल स्टेटमेंट दे सकते हैं। जैसा कि आप अपने कपड़ों की देखभाल करते हैं, लेकिन क्या अपने कभी अपनी ज्वेलरी की केयर के बारे में सोचा है? ज्वेलरी को लेकर कई महिलाएं ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करती हैं जिनके बारे में उन्हें पता नहीं होता। तो चलिए आपको इस लेख में हम बताते हैं ज्वेलरी को पहनने से पहले किन जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए और किन गलतियों को नजरअंदाज करना चाहिए।

ज्वेलरी की सफाई न करना –

अगर आप रोजाना छोटी मोती ज्वेलरी पहनते हैं, तो नियमित रूप से अपनी ज्वेलरी को साफ करना बेहद जरूरी है। झुमके, अंगूठियां और पेंडेंट में बैक्टीरिया आसानी से लग जाते हैं। ज्वेलरी से बैक्टीरिया फैलना आम है तो इन्हें साफ करने के लिए आप गुनगुने पानी से धो सकते हैं। साथ ही ज्वेलरी पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल न करें इससे उनकी पोलिश को नुकसान पहुंच सकता है।

स्विमिंग करते हुए ज्वेलरी पहनना –

ऐसे कई कारण हैं जिनसे आपको पानी में ज्वेलरी पहनने से बचना चाहिए। सबसे पहले, आप स्विमिंग करते समय अपने छोटे आकार की ज्वेलरी आसानी से खो सकते हैं। इसके अलावा, स्विमिंग पूल में क्लोरीन होता है जिससे आपकी ज्वेलरी केमिकल के सम्पर्क में आ जाती है। और इससे आपके रत्न और कीमती धातुओं को आसानी से नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसी ज्वेलरी टोन चुनें जो आपकी स्किन टोन पर सूट करे –

बहुत सारे मेटल और रंग के विकल्प उपलब्ध हैं जो आपको सूट कर सकते हैं और शायद नहीं भी! तो ऐसे में ऐसी ज्वैलरी चुनें जो आपकी स्किन टोन पर अच्छी लगे। कूल स्किन टोन के लिए व्हाइट गोल्ड, प्लैटिनम और सिल्वर ज्वैलरी का चुनाव करना चाहिए। गर्म त्वचा टोन पीले और रोज गोल्ड और यहां तक कि तांबे और पीतल-टोंड रंगों के साथ जा सकते हैं। और, यदि आपका टोन सामान्य है, तो आप सफेद और पीले दोनों धातुओं के साथ जा सकते हैं।

आप एक साथ अलग-अलग ज्वेलरी टोन ट्राई कर सकते हैं –

बहुत बार हम केवल एक ही रंग के मेटल का प्रयोग करते रहते हैं और यह रंग सबके साथ जच भी जाता है। लेकिन आप अलग-अलग ज्वेलरी का भी प्रयोग कर सकते हैं।

गलत रंगों के साथ ज्वेलरी लेना –

बहुत सी महिलाएं ऐसे ज्वेलरी पहनती हैं जो कपड़ों के रंग के साथ मैच करती हैं। सफ़ेद कुर्ते पर मोती वाली ज्वेलरी या जड़ी ब्लाउज के साथ प्लेन गोल्ड नेकलेस। लेकिन आपको अलग-अलग मेटल्स और स्टोन्स के साथ अलग-अलग लुक और एक्सपेरिमेंट जरूर ट्राय करना चाहिए।

अपनी ज्वैलरी को ठीक से स्टोर नहीं करना –

किसी भी मलिनकिरण और क्षति से बचने के लिए स्टोर करते समय हमेशा ज्वैलरी का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी खरोंच से बचाने के लिए, एक मुलायम कपड़ा लें और उसपर अपनी ज्वेलरी को रखें और फिर कपड़े के साथ उसे डब्बे में संभालकर रखें। ज्वेलरी को उलझने से बचाने के लिए ऐसा बॉक्स देखें जिसमें आप अपनी ज्वेलरी को लटका सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब, नकाब, बुर्का, हेलमेट… अब चेहरा ढककर नहीं कर पाएंगे ज्वेलरी शॉप में एंट्री, बिहार में लागू नया नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जहां ज्वेलरी शोरूमों में चेहरा ढककर आने पर पूरी तरह रोक लगा दी...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...