नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। कई इलाकों में तेजी से ठंड पड़ने लगी है। सर्दी के शुरुआत में चलने वाली ठंडी हवा स्किन को ड्राई बनाने के साथ डार्क भी करती है। होंठ शरीर के सबसे नाजुक अंग होते हैं। ऐसे में हवा सबसे पहले होठों पर असर डालती है। यह हवा होठों को ड्राई करने के साथ रूखापन ले आते हैं। और कई बार काफी डार्क भी हो जाते हैं। अक्सर लोग होठों को फटने से बचने के लिए बाजार से मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार प्रोडक्ट इस्तेमाल से भी होंठो का रूखापन नहीं जाता है। ऐसे में आप अपने होंठो को गुलाबी और मुलायम घर में मौजूद घरेलू चीजों से ही बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सर्दियों के मौसम में आपको अपने होठों को मुलायम और गुलाबी और फटने से कैसे बचा सकते हैं।
Coconut Oil shutterstock_91447619_5ede444d952c8.jpeg
नारियल का तेल
अगर आप होठों को रूखेपन और फटने से बचाना चाहते हैं। तो आप रोजाना सोने से पहले रात को होठों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। आप इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार भी कर सकते हैं। इससे आपके होंठ फटेंगे नहीं और मुलायम भी हो जाते है।
Malai 5_ways_to_get_silky_smooth_skin_with_malai_milk_cream_600x350_picmobhome.jpg
मलाई
होठों पर दूध की मलाई लगाने से होंठ फटते नहीं हैं। और रूखापन दूर हो जाता है। इसके लिए आप रोज मक्खन होठों पर लगा सकते हैं। अगर आप एक हफ्ते तक इस प्रक्रिया को करते हैं। तो आपके होंठ गुलाबी और मुलायम भी हो जायेंगे।
Beetroot Juice BEETROOT.jpg
चुकंदर का रस
चुकंदर शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ होठों पर लगाने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके रस निकाल लें। अब रस को होंठ पर 15 मिनट के लगाकर छोड़ दे । ऐसा करने से होंठ गुलाबी होगा और फटने की परेशानी से निजात मिलेगी।
Turmeric Milk turmeric_milk.webp
हल्दी दूध का मिश्रण
दूध और हल्दी भी लिप्स की ब्राइटनेस को दूर करने में काफी मददगार माना जाता है। एक चुटकी हल्दी में एक से दो बूंद दूध मिलाकर होठों पर लगाएं। कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लगेगा।
Honey Honey_Photo__Hillcrest_e1652018486627.jpg
शहद
शहद होंठो के लिए बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है। यह सूखे और फटे होठों के लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। क्योंकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट और बैक्टीरिया रोधी गुण भी होते हैं । इस वजह से फटे होठों में इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है। साथ ही यह होठों को मॉइश्चराइज करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स होठों की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram





