नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । गर्मी का मौसम आते ही मम्मियों की टेंशन बढ़ जाती है। एक तरफ बच्चों की खाने-पीने की डिमांड पूरी करना तो दूसरी तरफ किचन में गर्मी की तपिश को झेलनाा। यदि आपको भी गर्मी में किचन में खाना बनाना किसी सजा की तरह लगता है तो ये खबर आपके लिए है। आपको बताते हैं कुछ आसान से हैक्स जिनसे आप अपने किचन को कूल-कूल बनाए रख सकते हैं और अपनी कुकिंग को एंजाय कर सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में किचन में सबसे ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है। क्योंकि बाहर का टेंपरेचर तो वैसे ही हाई रहता है और किचन बची कसर गैस स्टोव और इलेक्ट्रिक उपकरण पूरी कर देते हैं। जिसके कारण किचन का टेंपरेचर काफी बढ़ जाता है और खाना बनाना किसी सजा से कम नहीं लगता। ऐसे में आप कुछ आसान से उपाय कर अपने किचन काे ठंडा बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ इजी हैक्स जो आपके किचन को ठंडा बनाए रखने में हेल्प कर सकते हैं।
किचन में जरूर लगवाएं चिमनी या एग्जॉस्ट
किचन में खाना बनाते समय धुआं और भाप निकलता है, जिसे किचन से बाहर निकालना बहुत जरूरी है। इसलिए किचन में सबसे पहले चिमनी या एग्जॉस्ट लगवा लें। किचन के धुंए और गर्मी को बाहर निकालने के लिए चिमनी और एग्जॉस्ट मदद करते हैं। जब भी सब्जी या दाल का बघार लगाएं तो इनके फैन काफी तेज चला लें, जिससे धुंआ और भाप को जल्दी से बाहर निकलने में मदद मिल सके। ऐसे में किचन गर्म नहीं होगा और आपके किचन में ठंडक बनी रह सकती है।
दोपहर में बंद रखें दरवाजे-खिड़कियां
यदि आपके किचन में खिड़की है तो दोपहर के समय इसे बंद ही रखें। ऐसा करने से बाहर की गर्मी अंदर नहीं आएगी और किचन में ठंडक बनी रहेगा। यदि खिड़की पर सिर्फ कांच लगा है तो इसे किसी पर्दे से कवर भी कर सकते हैं जिससे तेज रोशनी अंदर नहीं आएगी और आपको ठंडक का अहसास होगा। इसके अलावा यदि आप अपने किचन में रात तक कूलिंग चाहते हैं तो गीले पर्दे का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे ज्यादा देर तक किचन ठंडा रहेगा।
परदों को पानी में भिगो लें
यदि आप अपने किचन की खिड़की और दरवाजे पर कपड़े को गीला करके डालते हैं तो आपको किचन में गर्मी का अहसास नहीं होगा साथ ही बाहर से आने वाली गर्म हवा भी गीले कपड़े को छूकर थोड़ी ठंडक जरूर देगी।





