back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Career Tips: इन फील्ड्स में महिलाओं का करियर होगा ब्राइट, शानदार पैकेज के साथ मिलेगी खास सुविधाएं

आज के दौर में महिलाओं के लिए करियर में ग्रो करने को टीचिंग, एविएशन के अलावा एचआर जैसे फील्ड में करियर बनाने का बेहतर विकल्प मौजूद है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | वैसे तो आज के समय में किसी भी काम के लिए ये नहीं कहा जा सकता है कि ये महिलाएं नहीं कर सकतीं, या पुरुष नहीं कर सकते हैं। हालांकि, ये माना जाता है कि महिलाओं में पीपल स्किल ज्यादा बेहतर होती है, इस वजह से कुछ करियर फील्ड्स ऐसे हैं जहां महिलाएं बेहतरीन परफॉर्म करती हैं और उन्हें अच्छा करियर ग्रोथ भी मिलता है।

एविएशन

महिलाओं के लिए एविएशन भी सही फील्ड मानी जाती है। इस फील्ड में शानदार करियर बना सकते हैं। अगर आप बेहतर तरह से कम्युनिकेशन करते हैं तो आप इस फिल्ड में करियर आसानी से बना सकते हैं। इसके अलावा फिल्ड में सैलरी भी बेहतर होती है। इस फील्ड में आपको घूमने का भी अवसर मिलता है। आप विदेश यात्रा का मजा भी ले सकती हैं । कई एविएशन कंपनी मौजूद हैं जो महिलाओं की भर्ती करती हैं।

टीचिंग

टीचिंग की नौकरी महिलाओं के लिए लाभदायक होती है। इस सेक्टर में काम करने में काफी कम समय देने होता है। जिसके बाद आप खुद के लिए भी अधिक समय निकाल पाएंगी। इसके अलावा एजुकेशन सेक्टर में ग्रोथ का बहुत चांस रहता है। सैलरी भी इस सेक्टर भी अच्छी होती है और समय भी ज्यादा देना नहीं पड़ता है। प्राइवेट स्कूल में ठीक ही नौकरी मिल जाती है।

फैशन डिजाइनर

फैशन या लाइफस्टाइल आज के दौर में एडवांस होने लगा है। आज के दौर में लोगों को फैशन पर पूरा फोकस रहता है। फैशन डिजाइनर करियर भी आपके लिए बेहतर विकल्प होता है। इस फील्ड को महिलाएं काफी पसंद करती हैं। अगर फैशन डिजाइनिंग में रुची रखते हैं तो इस फील्ड में खास करियर बना पाएंगे। इस फील्ड के लिए आपको डिप्लोमा या डिग्री लेना जरुरी है।

एचआर

एचआर मैनेजमेंट महिलाओं के लिए शानदार करियर माना जाता है। अगर आपको काॅपोर्रेट में जाॅब करना है तो एचआर जाॅब्स आपके लिए बेहतर विकल्प होता है। बेहतर शुरुआत के लिए आप एचआर मैनेजमेंट में एमबीए के अलावा पीजीडीएम कोर्स का लाभ ले सकते हैं। एचआर का काम सभी कंपनियों में रहता है। इस फील्ड में ग्रोथ का भी काफी चांस रहता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵