back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है एक चुटकी नमक, ऐसे करें इस्तेमाल

सिर्फ एक चुटकी नमक आपकी स्किन केयर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जान लीजिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। खाना बनाते समय नमक की अहम भूमिका होती है इसके बिना खाना बेस्वाद लगता है। बहुत कम महिलाओं को पता है कि अगर नमक का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह स्किन केयर के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप घर बैठे ग्लोइंग स्किन पाना चाहती है तो इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए किचन में रखा नमक कई महंगे प्रोडक्ट को मात देता है। आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट भी जरूर कर लेना चाहिए ताकि कोई साइड इफेक्ट ना हो।

एक्सफोलिएट 

अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा के डेड सेल्स को हटाने के लिए नामक एक बेहतर उपाय है। एक्सफोलिएट के लिए नमक को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से चेहरे को साफ कर लीजिए। इसके बाद आपको नमक का इस्तेमाल करना है यह पोर्स के अंदर जमी गंदगी को साफ करता है और चेहरे को चमकदार बनाता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

चेहरे पर नमक का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा ओलिव ऑयल या फिर नारियल तेल ले लीजिए। अब आपको इसका स्क्रब तैयार करना है और हल्के हाथों से त्वचा पर मसाज करना है। इतना करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लेना है इस तरह से आपका चेहरा खिल उठेगा। 

ब्लैकहेड्स और पिंपल्स

ब्लैकहेड्स और पिंपल्स को हटाने के लिए नमक एक बहुत ही असरदार तरीका है। नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स और ब्लैकहेड्स को आसानी से रिमूव कर देते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको नमक और पानी का घोल बना लेना है और कॉटन की मदद से चेहरे पर अप्लाई करना है। ऐसा करने से यह समस्या जड़ से खत्म हो जाएग।

(नोटः इस आर्टिकल में दी गई जानकारी प्रचलित उपायों पर आधारित है, इस्तेमाल करने से पहले अपने स्किन केयर एक्सपर्ट से इस बारे में सलाह जरूर ले लें)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...