नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। खूबसूरत, ग्लोइंग और फ्लॉलेस त्वचा हर कोई चाहता है। अक्सर लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये सिर्फ समय और पैसा बर्बाद कर देते हैं। अगर आप नैचुरल और सस्ते उपाय की तलाश में हैं तो बेसन आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। बेसन आपकी त्वचा को गहराई से साफ करता है, डेड स्किन सेल्स हटाता है और नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स, दाग-धब्बे और ड्राइनेस की समस्या दूर होती है।
1. गहराई से सफाई: बेसन और हल्दी
अगर आप स्किन को गहराई से साफ करना चाहते हैं तो बेसन और हल्दी का फेस पैक अपनाएं। एक कटोरे में दो चम्मच बेसन, थोड़ी हल्दी और कच्चा दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और हल्के हाथों से धोएं। नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ, निखरी और टैनिंग व दाग-धब्बे कम होते हैं।
2. ड्राई स्किन के लिए: बेसन और मलाई
ड्राई स्किन वालों के लिए बेसन और मलाई का फेस पैक बेस्ट है। एक कटोरे में दो चम्मच बेसन, एक चम्मच मलाई और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें। यह स्किन को पोषण देता है और ड्राइनेस दूर करता है।
2. ड्राई स्किन के लिए: बेसन और मलाई
ड्राई स्किन वालों के लिए बेसन और मलाई का फेस पैक बेस्ट है। एक कटोरे में दो चम्मच बेसन, एक चम्मच मलाई और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें। यह स्किन को पोषण देता है और ड्राइनेस दूर करता है।
3. ऑयली स्किन के लिए: बेसन और नींबू
ऑयली स्किन के लिए बेसन और नींबू का फेस पैक कारगर है। दो चम्मच बेसन में आधा नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने तक छोड़ दें और फिर धो लें। इससे चेहरा ऑयली नहीं होता और पिंपल्स की समस्या भी कम होती है।
4. इंस्टेंट ग्लो: बेसन और दही
त्वचा को तुरंत ग्लोइंग बनाने के लिए बेसन और दही का पेस्ट बनाएं। दो चम्मच बेसन में एक चम्मच फ्रेश दही मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और नैचुरली ग्लोइंग बनती है।
5. टैनिंग हटाने के लिए: बेसन और गुलाबजल
धूप से हुए चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए बेसन और गुलाबजल का फेस पैक बनाएं। दो चम्मच बेसन में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। कुछ दिनों के नियमित इस्तेमाल से टैनिंग की समस्या खत्म हो जाती है।






