नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्सर महिलाओं की शिकायत रहती है कि उम्र बढ़ाने के साथ त्वचा फीकी पड़ने लग जाती है। वो इस बात को लेकर भी परेशान रहती हैं कि उम्र से पहले ही त्वचा अपनी रंगत होने लगती है। जैसे ही हमारी उम्र 50 की हो जाती है, त्वचा पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और लूज स्किन जैसी समस्याएं साफ दिखने लगती हैं। इसके दूसरे कारण यह भी होते हैं की अनहेल्दी डाइट और धूप, धूल, मिट्टी। अब आप बताए गए कुछ स्किन केयर टिप्स की मदद से बढ़ती उम्र के असर को मात दे सकती हैं।
पानी बनाएगी जवां
पानी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है वही ब्यूटी की बात करें तो इससे हमारी त्वचा चमक जाती है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी होगी तो इसका असर चेहरे पर भी दिखेगा इसलिए खूब पानी पीजिए। इस तरह से आपकी स्किन नेचरली ग्लो करेगी।
फ्रूट्स खाएं
बढ़ती उम्र में चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में फूड्स को शामिल कर लेना चाहिए। फलों में पोषक तत्वों का खजाना छुपा होता है जो हमारे स्किन के लिए फायदेमंद है। अगर आपको फल खाना पसंद नहीं है तो आप फलों का जूस भी पी सकते हैं।
वर्कआउट जरूरी
50 की उम्र के बाद अगर आप डेली वर्कआउट करें, तो इससे आपकी त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर नहीं दिखेगा। वर्कआउट करने से शरीर में खून का संचार बेहतर तरीके से होता है इसके अलावा ब्लड सरकुलेशन सही रहता है। वर्कआउट करने से आप न केवल फिट रहेंगे बल्कि चेहरे पर भी रौनक आ जाएगी, जिससे बढ़ती उम्र का प्रभाव नहीं दिखेगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




