नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाएं अपने आप को खूबसूरत दिखने के लिए खुद पर बेहद खर्च करती हैं लेकिन आप बिना पार्लर जाए बिना पैसे खर्च किए अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं। आज हम मैनीक्योर की बात कर रहे हैं जिसे आप आसानी से अपने घर पर ही कर सकती हैं। घर पर मैनीक्योर करने के लिए आपको बेसिक टूल्स और अपने फेवरेट नेल पेंट की जरूरत होगी इसके बाद आप कुछ आसान स्टेप्स में ही मैनीक्योर कर सकती हैं।
मैनीक्योर टूल्स
मैनीक्योर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी जरूरत की चीज मार्केट से एक बार खरीदें और घर पर कभी भी मैनीक्योर करें पैसों की फिजूल खर्च नहीं होगी।
-
नेल पॉलिश रिमूवर
-
नेल फिलर
-
नेल कटर
-
कॉटन पैड्स
-
क्यूटिकल क्रीम
-
क्यूटिकल पुशर और निप्पर
-
क्लियर नेल पॉलिश
सबसे पहले नेल पॉलिश हटाएं
अगर आपके हाथों पर पहले से नेल पॉलिश लगी हुई है तो इसे हटाने के लिए कॉटन की मदद से नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें।
नाखून को काटे और फाइल करें
मैनीक्योर करने के लिए दूसरे स्टेप में आपको अपने नाखून को थोड़ा सा ट्रिम करना है इसके बाद फिइलर की मदद से शेप देना है। इस दौरान आपके नाखून रफ हो जाते हैं इसलिए उसे सॉफ्ट बनाने के लिए कॉटन से नाखून को साफ करें।
गर्म पानी में धोएं नाखून
अब एक बर्तन में थोड़ा सा गर्म पानी कर लीजिए और एक बाउल में ले लीजिए। इसके बाद गर्म पानी में थोड़ा सा शैंपू मिला लीजिए और 4 से 5 मिनट तक अपने नाखून को भिगोकर रखें। जब आपके क्यूटिकल सॉफ्ट हो जाए तो नाखून में फंसी हुई गंदगी को निकाल लीजिए।
क्यूटिकल क्रीम अप्लाई करें
अगले स्टेप में आपको अपने हाथों को तौलिए से अच्छी तरह से साफ कर लेना है। किसके बाद क्यूटिकल क्रीम लगाना है और पुशर की मदद से धीरे-धीरे क्यूटिकल्स को पुश करना है। जब आपके क्यूटिकल्स साफ हो जाए तो एक्स्ट्रा लगी हुई क्रीम को हटा दीजिए।
हाथों को मॉइश्चराइज करें
इसके बाद अब आप अपने हाथों को अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर कर लीजिए और नाखून को कॉटन पैड से साफ कीजिए।
क्लियर नेल पेंट
अब आपको अपने नाखून पर बसे को लगाना है जिसके लिए आप वाइट कलर के नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको रेड कलर पसंद है तो इसे भी अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह से आप आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके मैनीक्योर कर सकती हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





