नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं वहीं अगर आप भारतीय किचन की खाने वाली सब्जी आलू का इस्तेमाल करें तो आपकी कई सारी स्किन प्रॉब्लम्स झट से गायब हो जाएगी। फिलहाल हम बात कर रहे हैं झाइयों के प्रॉब्लम की यह समस्या ज्यादातर महिलाओं की होती है जो उनकी खूबसूरती में दाग बनने का काम करती है। अगर आप भी इंस्टेंट ब्लॉक आना चाहती हैं और झाइयों की समस्या से छुटकारा पाना चाहती है तो आलू को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए।
सीधा अप्लाई
स्किन केयर के लिए आलू को आप डायरेक्ट भी इस्तेमाल कर सकती हैं इसे छीलने के बाद दो टुकड़ों में काट लीजिए और ब्लेड कर लीजिए। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से आलू के निकले हुए रस से चेहरे और गर्दन पर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
मुलायम बनेगी स्किन
चेहरे को मुलायम बनाने के लिए और दाग धब्बों झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आलू का फेस पैक बनाकर भी लगा सकती हैं। यह चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होता है इसके लिए फेस पैक को करीब 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिए।
आलू का फेस मास्क
आप चाहे तो आलू का फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकती है इसके लिए आलू को कद्दूकस्त करके चेहरे पर मास्क की तरह अप्लाई कीजिए। इसे 15 से 20 मिनट तक इसी तरह रहने दीजिए इसके बाद जब समय पूरा हो जाए तो पानी से चेहरा धो लीजिए। इस तरह से झाई की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी और इसका रिजल्ट आपको एक हफ्ते में नजर आ जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





