नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों के मौसम में हमारा चेहरा पसीने की वजह से चिपचिपा हो जाता है वहीं जिन लोगों की ऑइली स्किन होती है उन्हें ज्यादा इरिटेशन होती है। गर्मियों के मौसम में ऑयली स्किन को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो इस तरह से त्वचा खराब होने लग जाती है कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स आ जाती है। गर्मियों के मौसम में चेहरे पर पसीना आना और चेहरे का चिपचिपा होना नुकसानदायक होता है इसलिए आपको स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को अवॉइड करना चाहिए।
चेहरा न धोएं
गर्मियों के मौसम में जब हमारा चेहरा पसीने की वजह से चिपचिपा हो जाता है तो हम चेहरे को बार-बार धोने लग जाते हैं जबकि यह बहुत बड़ी गलती है। चेहरे को बार-बार धोने से ड्राइनेस की समस्या हो जाती है इसलिए आप इसकी जगह पर क्लींजिंग करें।
ज्यादा न लगाएं मॉइश्चराइजर
मॉइश्चराइजर किसी भी स्किन टाइप के लिए बहुत जरूरी होता है खासकर गर्मियों के मौसम में। अगर आपकी ऑइली स्किन है तो आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल केवल एक बार ही करें बार-बार इस्तेमाल करने से खतरा बढ़ जाता है चेहरा डैमेज हो सकता है।
सनस्क्रीन ना लगाएं
जिन लोगों की ऑइली स्किन होती है उन्हें सनस्क्रीन लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह त्वचा को नुकसान पहुंचता है आपको एलर्जी भी हो सकती है। अगर आपको सनस्क्रीन लगाना भी है तो याजेल बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।





