back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: गर्मियों में त्वचा को रखें ग्लोइंग और फ्रेश, घरेलू तरीके से बनाएं गुलाब फेस जेल

गर्मियों की वजह से हमारी त्वचा धीरे-धीरे खराब होने लगती है क्योंकि यह काफी सेंसिटिव होती है। ऐसे में आप इस पर मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट लगाकर और खराब ना करें, बल्कि घर पर ही गुलाब फेस तेल तैयार करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जब गर्मियों की मार त्वचा पर पड़ती है, तो हमारी सुंदरता कहीं खो जाती है। इस तरह से हमारा चेहरा डल, एक्ने, पिमल्स, दाग-धब्बों से भर जाता है। बहुत ऐसी महिलाएं है जो इस तरह की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जोकि हमारी त्वचा के लिए हानिकारक होता है। महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए घर पर ही आसान तरीके से गुलाब फेस जेल बनाकर खोई हुई रंगत को वापस ला सकती है। इस तरह से आप गर्मियों के मौसम में भी ग्लोइंग और फ्रेश नजर आएंगी।

गर्मियों में चिपचिपी हो जाती है स्किन

गर्मियों का मौसम आने के साथ ही यह हमारे लिए कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स लेकर आता है। इस मौसम में हमारा चेहरा चिपचिपा हो जाता है, कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद भी खूबसूरती वापस नहीं आती। आज जो उपाय बताने वाले हैं इस तरीके से केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी अपनी त्वचा का ध्यान रख सकते हैं। यह बिल्कुल नेचुरल तरीका है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और गर्मियों के मौसम में भी आपकी त्वचा ग्लो करती है।

गुलाब जेल बनाने का तरीका

  • गुलाब जेल बनाने के लिए सबसे पहले आपको गुलाब की पंखुड़ियों की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद इन पंखुड़ियां को अच्छी तरह से धो लीजिए और मिक्सर ग्राइंडर में ब्लेड कर लीजिए।

  • इस तरह से इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो इसमें बादाम तेल की कुछ बंदे मिक्स कर दीजिए। अब इस पूरे मिश्रण को छन्नी की मदद से अच्छी तरह छान लीजिये।

  • पेस्ट तैयार होने के बाद इसमें ग्लिसरीन, विटामिन ई, एलोवेरा जैल अब इसका सॉफ्ट फॉर्म तैयार हो जाएगा।

  • इस तरह से आप घर पर ही गुलाब फेस जेल बना सकती है अब इसे एक साफ-सुथरे कंटेनर में स्टोर कर लीजिए।

  • ध्यान रहे कि, आप इस जैल को ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल न करें खत्म होने के बाद आप एक हफ्ते के लिए इसे फिर से तैयार कर लें।

    अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...