नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आ गया है ऐसे में आपको अपने स्किन पर ज्यादा ध्यान देना है क्योंकि पसीने और तेज धूप के कारण हमारी कोमल त्वचा इफेक्ट होने लगती है। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो पार्लर में फेशियल पर फिजूल खर्च करती है उसके बावजूद भी त्वचा रूखी-सुखी और बेजान रहती है। इस आर्टिकल में आपको आसान और किफायती फेशियल के बारे में बताया जाएगा जिसे आप घर पर बिना पैसा खर्च किए ट्राई कर सकती हैं। खास बात तो यह है कि आपको मार्केट से भी कुछ खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस फेशियल में इस्तेमाल होने वाली सारी चीज आपके घर में ही मिल जाएगी।
चेहरे को साफ करें
चेहरे पर फेशियल करने से पहले आपको अपना चेहरा दूध की मदद से अच्छी तरह से साफ करना है। कच्चा दूध चेहरे को साफ करने के लिए अच्छा माना जाता है।
स्टीम लें
चेहरा साफ करने के बाद आप दूसरे स्टेप में स्टीम करें ऐसा करने से चेहरे की पोर्स ओपन हो जाते हैं जिससे कि चेहरा चमकदार लगता है। ऐसा करने के लिए स्टीमर या फिर एक बर्तन ले लीजिए और अपने चेहरे को 20 मिनट तक स्टीम करें।
स्क्रब करें
चेहरे को डेड स्किन सेल्स से बचने के लिए एक्सफोलिएट करना जरूरी है। ऐसा करने के लिए नींबू का आधा टुकड़ा ले लीजिए और इसमें बेकिंग सोडा और गुलाब जल मिलाकर अच्छा पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस तरह से चेहरे को 2 से 5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद चेहरे को साफ कर लीजिए।
ब्लीच लगाएं
चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करें। शहद सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। थोड़ा सा शहद हाथ पर लेकर इसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाते रहिए।
फेशियल लगाएं
इन सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद चेहरे पर फेस मास्क लगाइए। फेस मास्क तैयार करने के लिए नीम की पत्ती, केला, खीरा और दही एक बाउल में लेकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लीजिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





