back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: आम खाने के बाद ना फेंके छिलके, फेशियल में करें इस्तेमाल

आम के अपने कई गुण होते हैं यह खाने में ही नहीं बल्कि स्किन केयर के लिए भी काफी फायदेमंद है। आम को खाने के बाद इसके छिलके का इस्तेमाल आप फेशियल के रूप में कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हमारी त्वचा बेहद नाजुक होती है जो रोजाना धूप, धूल, मिट्टी जैसी परेशानियों का सामना करती है। ऐसे में हमें अपनी सेंसेटिव स्किन के लिए मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाय नेचुरल तरीका इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आम की बात करेंगे जो खाने के साथ-साथ हमारी स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद है। अक्सर लोग ऐसा करते हैं कि आम तो खा लेते हैं लेकिन उसके छिलके को कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की आम का छिलका आपकी त्वचा को ग्लोइंग बन सकता है। आम के छिलके का इस्तेमाल आप फेशियल के रूप में कर सकते हैं जिस की त्वचा को ढेरों फायदे मिलते हैं।

आम के छिलके के फायदे

आम का सीजन चल रहा है ऐसे में आम को खाना और चेहरे पर लगाना दोनों ही फायदेमंद है। वहीं अगर आम के छिलकों के फायदे के बारे में जाने तो इसमें डाइटरी फाइबर, विटामिन सी और विटामिन-ई मौजूद होता है। यह हमारी त्वचा के लिए जरूरी कंपाउंड्स है जिसकी मदद से चेहरा ग्लोइंग बनता है। चेहरे पर आम का छिलका अप्लाई करने सनटेन, दाग धब्बे, ब्लैकहेड्स, एंटी-एजिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है।

स्क्रब

आप आम के छिलके से स्क्रबिंग भी कर सकते हैं, जो चेहरे के लिए जरूरी भी होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम के छिलकों को अच्छी तरह से पीस लीजिये और इसमें कॉफी पाउडर मिक्स कर लीजिए। अब इस स्क्रब को चेहरे पर अप्लाई कीजिए और सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज कीजिए।

आम के छिलके का फेशियल

गर्मियों के मौसम में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए आप आम के छिलकों का इस्तेमाल करें। चेहरे पर आम के छिलके से फेशियल करने के लिए आम के छिलकों को पीस लीजिये इसमें एक चम्मच हनी, एलोवेरा जेल, गुलाब जल को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कीजिए। इसके बाद उसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें फिर उसे 10 से 15 मिनट तक लगे रहने दीजिए। जब यह सुख जाए तो चेहरे को ठंडा पानी से धो लीजिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵