नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा है ऐसे में धूप, धूल, प्रदूषण और मिट्टी हमारे चेहरे को काफी नुकसान पहुंच जाते हैं। महिलाएं इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में हजारों रुपए खर्च कर देती हैं, लेकिन चेहरे पर इसका कोई खास असर नजर नहीं आता है। मार्केट के प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए लाभदायक होते हैं बाद में नुकसान देते हैं। महिलाओं को घरेलू तरीके से अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए जिसका कोई साइड इफेक्ट ना हो। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, रिंकल्स, पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से परेशान है तो दही का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा।
त्वचा को करेगा मॉइश्चराइज
दही में कई तरह के फायदेमंद तत्व होते हैं जो हमारी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करते हैं। इसलिए मॉइश्चराइजर के रूप में आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह से त्वचा में नमी बरकरार रहती है और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल जाता है।
एलर्जी होगी कम
गर्मियों के मौसम में चेहरे पर चिपचिपाहट होने लग जाती है और एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे में आप घरेलू तरीके से चेहरे का ध्यान रखें तो दही का इस्तेमाल कीजिए। दही लगाने से चेहरे में दुखेपन की समस्या खुजली नहीं होती है।
दाग-धब्बे होंगे कंट्रोल
दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो हमारे चेहरे से दाग-धब्बों को दूर कर देता है। इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर झाइयों जैसी परेशानी है तो यह भी मिनट में ठीक हो जाती है।
पिंपल की समस्या खत्म
ज्यादातर महिलाओं को चेहरे पर पिंपल की समस्या होती है वहीं अगर रोजाना आप दही का इस्तेमाल करती है तो पिंपल छूमंतर हो जाएगा। अगर आपकी ऑइली स्किन है तो आपको दही के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





