नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं लेकिन आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है और ना ही फिजूल खर्च करना पड़ेगा। आप केवल अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके खुद को ग्लोइंग बना सकती हैं। आप नेचुरल चीजों की मदद से अपनी स्किन केयर रूटीन को मेंटेन करें। इसके अलावा डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर लीजिए इस तरह से आपकी त्वचा दिन-ब-दिन ग्लोइंग बनती जाएगी। चेहरे पर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कुछ समय के लिए ही काम करते हैं, लेकिन अगर आप डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर ले, तो यह आपकी स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाती है।
स्ट्राबेरी
स्ट्रॉबेरी में पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को अंदर से चमकदार बनते हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, फेनोलिक एसिड और पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद है। अगर हमारी त्वचा को किसी तरह का नुकसान होता है, तो यह चेहरे को अंदर से रिपेयर करता है।
सूरजमुखी के बीज
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप सूरजमुखी के बीज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं यह प्रोटीन से भरपूर होता है। आपको अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीज को शामिल कर लेना है इसके बाद पिंपल्स जैसी समस्याएं जड़ से खत्म हो जाएगी। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए किसी केमिकल प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी यह नेचुरल तरीका बेस्ट है।
विटामिन ई
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए विटामिन ई की खास जरूरत होती है इसे आप मेडिकल पर मिलने वाली कैप्सूल से नहीं बल्कि अपने हेल्दी डाइट से पूरा करें। इसके लिए आपको विटामिन ई से भरपूर फल-फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।
हरी सब्जियां
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल कर लेना चाहिए जो विटामिन सी से भरपूर हो। इस तरह से चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर भी नहीं दिखता है फाइन लाइंस और रिंकल्स जैसी समस्या जड़ से खत्म हो जाती हैं और आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





