नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं के बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं लेकिन आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ब्यूटी पर भी प्रभाव पड़ रहा है। हेयर प्रॉब्लम्स की बात करें तो डैंड्रफ, दो मुंहे बाल, सूखे-सूखे बाल, टूटने की समस्या, व्हाइट हेयर जैसी तमाम प्रॉब्लम्स लगी ही रहती है। इस तरह से बालों की ग्रोथ रुक जाती है। अगर आपके बालों की ग्रोथ भी रुक गई है तो आप बाजार के महंगे महंगे तेल और शैंपू जैसे प्रोडक्ट्स पर अधिक पैसे ना खर्च करके घर पर ही हेयर ग्रोथ टानिक बना लीजिए।
इनग्रेडिएंट्स
-
पानी
-
लॉन्ग
-
अदरक
-
रोजमेरी की पत्तियां
बनाने की विधि
-
हेयर ग्रोथ टानिक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में पानी को गर्म कर दीजिए।
-
अब इस पानी में रोज मेरी की पत्तियां डाल दीजिए इसके बाद पानी को तीन से चार मिनट के लिए अच्छी तरह से उबालें।
-
जब पानी उबल जाए तो इसमें अदरक और लॉन्ग को कूटकर डाल दीजिए।
-
अब इस पानी में अच्छी तरह से मिलने के बाद जब आपके पानी का रंग बदल जाए तो गैस बंद कर दीजिए।
-
इस विधि से आपका हेयर टॉनिक बनकर तैयार हो जाएगा। अब इसे छाने के बाद स्प्रे की बोतल में स्टोर कर लीजिए।
बालों में कैसे लगाएं हेयर टॉनिक
जब आप अपने बालों को धोने वाली हों तो इससे 2 घंटे पहले बालों में स्कैल्प के बीच में इस हेयर टॉनिक स्प्रे को अच्छी तरह से लगाएं। इसे लगाने के बाद आप किसी तरह का तेल इस्तेमाल न करें। इस तरह से आपके बालों की ग्रोथ बढ़ने लगेगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




