back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेब के छिलके बढ़ा देंगे चेहरे की रौनक, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

सेब सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उससे कहीं ज्यादा स्किन के लिए भी इफेक्टिव है। सेब के छिलके को स्किन केयर में शामिल करने से ग्लोइंग त्वचा मिलती है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। खूबसूरत दिखने के लिए आपको मार्केट के किसी केमिकल प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी आप सेब के छिलकों से अपने चेहरे की रौनक बढ़ा सकती हैं। अगर आपके चेहरे से जुड़ी ब्लैकहेड्स, डार्क सर्कल्स, मुंहासे, पिंपल्स जैसी समस्याएं भी है तो यह जड़ से खत्म हो जाती है। घरेलू तरीके से भी आप चेहरे की रौनक को बढ़ा सकती है जिसमें एलोवेरा, दही, शहद और गुलाब जल शामिल हैं। अगर आप फ्रूट या फिर इन चीजों से चेहरे की देखभाल करते हैं तो इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। चेहरे पर सेब के छिलके का इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत बढ़ जाती है।

फलों का छिलका बढ़ाएगा खूबसूरती

स्किन केयर के लिए आप सिर्फ सेब के छिलके ही नहीं बल्कि केले, पपीते और नारियल के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से चेहरे पर दाग-धब्बे खत्म हो जाते हैं और इंस्टेंट ग्लोइंग त्वचा मिलती है। सब के छिलके का इस्तेमाल आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं देता है।

टोनर

आप सेब के छिलके का इस्तेमाल टोनर के रूप में कर सकती हैं। इसे अच्छी तरह से उबाल कर एक स्प्रे बोतल में भर लीजिए और टोनर की तरह इसका इस्तेमाल करें। इस तरह से आपको फ्रेश और हाइड्रेटेड स्किन मिलती है। आपको रोजाना फ्रेश टोनर बनाना चाहिए जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखना है। 

फेस मास्क

सेब के छिलके का फेस मास्क चेहरे को ग्लोइंग बनाने का काम करता है। फेस मास्क बनाने के लिए छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लीजिए और दही या फिर शहद में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। यह तरीका चेहरे को निखार और ताजगी देता है।

स्क्रब

चेहरे को स्क्रब करने के लिए सेब के छिलके को बारीक काटकर ओट्स के साथ मिला दीजिए। इस तरह से आपका स्क्रब तैयार हो जाएगा फिर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इस तरह से डेड स्किन सेल्स आसानी से रिमूव हो जाती है और चेहरा ग्लो करने लगता है। चेहरे को रेडनेस की समस्या से दूर रखता है। अगर आपके चेहरे पर आए दिन तरह-तरह की समस्याएं बनी रहती है, तो सेब का छिलका बहुत फायदेमंद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...