नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे चेहरे पर इसका असर दिखने लग जाता है। इसकी खास वजह होती है की कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है जो चेहरे को लचीला बना देता है परिणामस्वरुप झुर्रियों जैसी समस्या होती हैं। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी है तो आप अपने खान-पान और स्किन केयर जैसी चीजों से एजिंग की प्रॉब्लम को मेंटेन कर सकती हैं। आपको कुछ खास ऐसे टिप्स के बारे में बताया जाएगा जिससे घर पर एंटी एजिंग क्रीम बना सकते हैं।
क्रीम बनाने की सामग्री
एसेंशियल ऑयल
लैवेंडर
जोजोबा ऑयल
शिया बटर
विटामिन ई कैप्सूल
एलोवेरा जेल
ऐसे बनाएं क्रीम
एंटी एजिंग क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको दो चम्मच सिया बटन लेना है और अब इसे पिघला लीजिए।इसके बाद हल्का ठंडा कर लीजिए अब इसमें जोजोबा ऑयल की कुछ बूंद दिला दीजिए। खुशबू के लिए लैवंडर ऑयल भी मिक्स कर दीजिए। अब इस मिश्रण में एलोवेरा जेल मिला दीजिए।
इस तरह दें क्रीमी टेक्सचर
क्रीम को बनाने के लिए आपको इस मिश्रण को अच्छी तरह से ब्लेड करना होगा ताकि यह क्रीमी टेक्सचर ले सके। अब आपको सबसे लास्ट में विटामिन ई का कैप्सूल डाल देना है। अब आपको एक शीशी में इसे स्टोर कर लेना है।
ऐसे करें अप्लाई
एंटी एजिंग क्रीम को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यह समझ लीजिए कि आपको इस स्किन केयर रूटीन में शामिल करना है। आप इसे सोने से पहले चेहरे को धोने के बाद अप्लाई कीजिए। जब आप स्क्रीन को रोजाना इस्तेमाल करेंगी तो चेहरा जवां दिखने लगेगा।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





