back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: गर्मियों में ड्राई स्किन की नहीं होगी समस्या, स्किन केयर रूटीन में करें बदलाव

ड्राई स्किन की प्रॉब्लम सर्दियों में ज्यादा होती है, लेकिन गर्मियों में तेज धूप की वजह से चेहरे की चमक और खूबसूरती उड़ जाती है। ड्राइनेस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये टिप्स फॉलो करें।

जिन महिलाओं की स्किन ड्राई है उन्हें गर्मियों के मौसम में ज्यादा केयर की जरूरत है। अगर त्वचा का ध्यान सही तरीके से नहीं रखा जाए तो रूखापन, एक्ने, पिंपल जैसी समस्याएं भी हो सकती है। ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी स्किन केयर में केवल थोड़े बहुत बदलाव करने होंगे। 

गुनगुने पानी से नहाएं

गर्मियों के मौसम में गुनगुने पानी से नहाना थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन इससे आपकी कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स खत्म हो जाती है। इस तरह से बॉडी को रिलैक्स फील होता है और ड्राइनेस की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाती है। नहाते समय आप फ्रेगरेंस फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करें इससे बॉडी की डर्ट अच्छे से निकल जाती है।

मॉइस्चराइजर अप्लाई करें

अगर आपको गर्मियों में स्किन ड्राइनेस की प्रॉब्लम है तो आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप नहाने के ज्यादा देर बाद मॉइश्चराइजर लगती है तो इस तरह से आपकी स्किन ड्राई हो जाएगी इसलिए कोशिश करें कि नहाने के बाद बाथरूम से निकलते ही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना है कि आप इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन को सूट करती हो।

ग्लिसरीन लगाएं

आपको रात में सोने से पहले अपनी त्वचा को साफ-सुथरा करके सोना चाहिए। रात में सोने से पहले चेहरे को धोए इसके बाद ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। इस तरह से त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है और ड्राइनेस की प्रॉब्लम नहीं होती।

सनस्क्रीन है जरूरी

चाहे स्किन टोन कैसी भी हो धूप में निकलने से पहले आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अगर गर्मियों के मौसम में भी आपकी त्वचा ड्राई रहती है तो सनस्क्रीन लगाना ना भूले। जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उन्हें यह बड़ी लापरवाही नहीं करनी चाहिए सनस्क्रीन लगाने से त्वचा सॉफ्ट हो जाती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...