back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care: फेस पैक कितने दिन बाद लगाना चाहिए? जानें खूबसूरत स्किन के लिए इस्तेमाल का सही तरीका

हम सभी अलग-अलग प्रकार से फेस पैक इस्तेमाल करते हैं लेकिन, सबका सवाल ये है फेस पैक कितने दिन बाद लगाना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में

Skin Care Untitled_design___2023_07_15T152541_085.png

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फेस पैक हम सभी लगाते हैं। ये स्किन की कई समस्याओं को दूर करने और चेहरे की चमक बरकरार रखने में मददगार है। लोग अपनी अलग-अलग स्किन के अनुसार, अलग-अलग प्रकार से फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि फेस पैक कब और कितने दिनों के अंतराल पर लगाना चाहिए। तो, आइए हम आपको बताते हैं इस बारे में। इस दौरान हम ये भी जानेंगे कि अपनी स्किन के अनुसार हम किस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Skin Care Untitled_design___2023_07_15T152759_629.png

फेस पैक कितने दिन बाद लगाना चाहिए

ड्राई स्किन वालों के लिए

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको अपने स्किन पर हफ्ते में दो बार फेस पैक लगाना चाहिए। इसमें भी आपको हाइड्रेटिंग गुणों वाले फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए, जो कि आपकी सेहत के अनुसार अलग-अलग प्रकार से काम कर सकते हैं। जैसे कि आप एलोवेरा फेस पैक या फिर एवोकाडो फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Skin Care Untitled_design__8_.png

ऑयली स्किन वालों के लिए

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको हफ्ते में 1 बार फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें भी आपको मुल्तानी मिट्टी और बेसन से बने फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे लगाते समय थोड़ा गुलाब जल भी जरूर मिला लें। पर हफ्ते में बस 1 दिन इस्तेमाल करें। नहीं तो, ज्यादा इस्तेमाल करना, स्किन को और ड्राई कर सकता है जिससे ऑयल प्रोडक्शन बढ़ता है और स्किन और ऑयली हो जाती है। 

Skin Care Untitled_design___2023_07_15T152907_860.png

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए

सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए मिक्सड फेस पेक का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे कि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप मिल्क क्रीम और क्ले से बने या फिर फ्रूट फेस पैक का इस्तेमाल करें। साथ ही इसे 2 हफ्ते में 1 बार लगाएं। नहीं तो, ये सेंसिटिव स्किन को और सेंसिटिव बना सकती है और इससे आपको ज्यादा नुकसान हो सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵