नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सॉफ्ट, दमकती और नेचुरल ग्लो वाली स्किन अगर आप भी ऐसी त्वचा चाहते हैं जैसी अदिति राव हैदरी की है, तो आपको महंगे सीरम या हाई-एंड ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस खुद मानती हैं कि उनकी खूबसूरती का राज उनकी किचन में छिपा है, न कि किसी लग्जरी ब्यूटी शेल्फ में।
अदिति, जिन्हें हाल ही में Heeramandi में उनके शाही अंदाज के लिए खूब सराहा गया, कहती हैं कि स्किनकेयर उनके लिए ट्रेंड नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल है। उनका मानना है कि जो हम खाते हैं और जो चेहरे पर लगाते हैं, दोनों का स्रोत एक ही होना चाहिए-नेचुरल और पौष्टिक।
मां से मिली खूबसूरती की सीख
अदिति बताती हैं कि उन्हें यह सिंपल स्किनकेयर रूटीन अपनी मां से मिला है। वह हंसते हुए कहती हैं, “मैं अपने चेहरे पर किचन की चीज़ें ही लगाती हूं। बैंगन को छोड़कर लगभग सब कुछ! उनके मुताबिक, स्किन को समझना जरूरी है-कौन-सी चीज़ उस पर सूट करती है, किससे जलन होती है, और क्या उसे नेचुरली निखारता है।
किचन की ये 6 चीजें बनाती हैं स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग
1. शहद
शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में नमी को लॉक करता है। इसे सीधे चेहरे पर 10–15 मिनट लगाकर धो लें-त्वचा तुरंत मुलायम महसूस होगी।
2. हल्दी
हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। बेसन या दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं। इससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।
3. दही
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। यह थकी और बेजान त्वचा को ताजगी देता है।
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा स्किन को शांत और हाइड्रेट करता है। सनबर्न या रैशेज में भी यह राहत देता है और चेहरे पर हल्की-सी चमक छोड़ता है।
5. ओट्स
ओट्स को दूध या गुलाब जल में मिलाकर हल्का स्क्रब बनाया जा सकता है। यह जेंटल एक्सफोलिएशन के लिए बेहतरीन है।
6. नारियल तेल
ड्राई स्किन वालों के लिए नारियल तेल शानदार मॉइस्चराइजर है। रात में हल्की मसाज कर लें-सुबह स्किन सॉफ्ट महसूस होगी।
स्किनकेयर पर अदिति का नजरिया
अदिति का मानना है कि असली खूबसूरती भीतर से आती है। अच्छा खानपान, पर्याप्त पानी, नींद और स्ट्रेस-फ्री लाइफ-ये सब मिलकर त्वचा को निखारते हैं। अगर आप भी नेचुरल और सिंपल स्किनकेयर फॉलो करना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद इन आसान चीजों से शुरुआत कर सकते हैं। कभी-कभी सबसे असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स हमारे घर में ही होते हैं।




