नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। किचन में रखा हुआ आटा सिर्फ हमारी भूख को ही नहीं मिटाता बल्कि स्किन केयर रूटीन में भी बहुत फायदेमंद है। आपको अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए आटे का इस्तेमाल कैसे करना है इसके बारे में जान लीजिए। आप आटे में कुछ चीजों का इस्तेमाल करके केमिकल फ्री मास्क तैयार कर सकते हैं। इस फेस पैक को आपको अपने चेहरे पर हफ्ते में दो बार अप्लाई करना है। इस तरह से खुद ब खुद आपको पॉजिटिव रिएक्शन मिलने लगेगा। आप इस स्किन केयर को खास मौके पर तरी कर सकती हैं।
कैसे बनेगा मास्क
फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में दो चम्मच गेहूं का आटा लेना है और दो चम्मच शहद मिला देना है। अब आपको इस मिश्रण में चार चम्मच गुलाब जल और दो चम्मच दही डाल देना है। इतना करने के बाद आपको एक चम्मच ऐलोवेरा जेल ऐड करना है। इन चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए इस तरह से आपका नेचुरल फेस पैक तैयार हो जाएगा।
लगाने का तरीका
आटे का फेस पैक चेहरे पर लगाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। फेस पैक को अच्छी तरह से अपने चेहरे पर अप्लाई कर लीजिए 15 मिनट तक इसे सूखने दीजिए। जब यह फेस पैक आपके चेहरे पर सुख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरे को धो दीजिए। फेस वॉश करने के बाद आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करना है।
मिलते हैं कई फायदे
आपको हफ्ते में दो बार आते का फेस पैक ट्राई करना चाहिए इसके कई फायदे होते हैं। फेस पैक का इस्तेमाल करने से डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाते हैं चेहरे की रंगत में सुधार आता है। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे से छुटकारा मिलता है। आपके चेहरे से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को रिमूव कर देता है।




