back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: साबूदाने से बना फेस पैक चमका देगा चेहरा, जानिए बनाने का तरीका

आपको अपने चेहरे की खूबसूरती के लिए पल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर पर ही साबूदाने का फेस पैक बना सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साबूदाने का इस्तेमाल ज्यादातर लोग व्रत के दिनों में करते हैं लेकिन यह आपकी स्किन केयर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आपको साबूदाने को अपनी स्किन केयर में शामिल करना है जिससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी। चेहरे के लिए यह बहुत ही लाभकारी साबित होगा। साबूदाने का फेस पैक आपके चेहरे को हाइड्रेट रखता है और ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है। अगर आप इस फेस पैक को बनाने के बारे में नहीं जानते तो यह बिल्कुल भी कठिन नहीं है। यह फेस पैक बेहद ही कम समय में और थोड़े से खर्चे में बन जाता है। 

सामग्री

साबूदाना 

शहद 

दही 

विधि

  • साबूदाने का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसे पानी में भिगो देना है। जब यह नरम हो जाए तो इसे अच्छी तरह से गैस पर पका लीजिए।
  • अब आपको इसका जेल फॉर्म तैयार करना है जब यह ठंडा हो जाए तो इसे अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। इस फेस पैक में दही, शहद और हल्दी मिला दीजिए। 
  • अभी फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लीजिए। 20 मिनट बाद आपको चेहरा ठंडे पानी से धो लेना है। इस तरह से ये फेस पैक आपको कई तरह के स्किन बेनिफिट्स देता है। इसके बाद आपको महंगे महंगे प्रोडक्ट की भी जरूरत नही पड़ेगी।

चेहरे को मिलेंगे कई फायदे 

साबूदाने का फेस पैक आपके चेहरे से दाग-धब्बों को हटा देता है। यह चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ मुलायम बना देता है। इस फेस पैक से आपकी स्किन हाइड्रेट होती है। इस फेस पैक में शहद आपके चेहरे को मुलायम बनाने का काम करता है। शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है जिसका इस्तेमाल स्किन केयर में किया जाता है। अगर आप साबूदाने का फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर रही है तो यह आपको हफ्ते के अंदर ही फायदा पहुंचाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵