नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद बजट सत्र 2025 का आज चौथा दिन, आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब। अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर आज शाम 5 बजे पीएम मोदी लोकसभा में जवाब देंगे। वहीं 6 फरवरी को पीएम मोदी राज्यसभा को करेंगे संबोधित। इससे पहले बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था वहीं इसके बाद से धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा हो रही है।
छठी बार महाकुंभ में ऐसी भयानक घटना घटी है।
इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने 29 जनवरी को हुई महाकुंभ भगदड़ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया। इस घटना पर दुखं जताते हुए बोले, पिछले 70 सालों में छठी बार महाकुंभ में ऐसी भयानक घटना घटी है। इसपर कोई ध्यान नही दे रहा है ये सब सिर्फ प्रदेश में योगी सरकार के अव्यवस्था व वीआईपी प्रचलन के कारण ऐसी घटना का सामना करना पड़ा। वहीं महाकुंभ घटना को आड़े हाथों लेते हुए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने भी संसद के चौथे बजट सत्र से पहले बातचीत में कहा कि, सरकार अपनी गलती नही देखंना चाहती है। क्योकि महाकुंभ भगदड़ को लेकर आनेवाली जनता को ही इसका जिम्मेदार ठहराया। इससे साफ मालूम होता है। कि सरकार इसपर खासा कोई ध्यान नही देना चाहती। वहीं हम तो रोज देखं रहे कैसे, लोग अपने लापता परिवार को ढूढ़ने परेशान हो रहे है।
इसपर जब खड़गे जी ने बताया, तो अध्यक्ष जी ने सबूत पेश करने को कहा, अध्यक्ष जी तो दावा कर रहे हैं कि 40 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई है, अब इसे कौन प्रमाणित करेगा?
वहीं इससे पहले सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया था कि, राष्ट्रपति का अभिभाषण वैसा नहीं था, जैसा होना चाहिए, ये अभिभाषण अलग होना चाहिए था।
राहुल गांधी अपनी बातें सत्यापित करें: रीजीजू
राहुल पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू ने कहा, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तो चीन के प्रवक्ता से भी ज्यादा पड़ोसी देश की तारीफ की है। रीजीजू ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल को सत्यापित करना चाहिए, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, कि राहुल गांधी ने सदन के भीतर चीन प्रवक्ता से भी ज्यादा चीन की तारीफ कर डाली। उन्होंने कहा कि साल 1959 और 62 में चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया इसलिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उनके ही परिवार के नेहरू देश के प्रधानमंत्री भी थे। , यह भारत की संसद और इस संसद में हम देश का अपमान नहीं सहेंगे।
संविधान से ही देश चलेगा।
वहीं राहुल गांधी ने बजट सेरेमनी में हलवा बांटने वाली फोटो को लेकर हमला बोला, बोले मैं तो हैरान हो गया कि उस फोटो को ही हटा दिया। हलवा खिलाया मगर ये नहीं दिखाया कि किसे खिलाया। संविधान से ही देश चलेगा। वोटर लिस्ट में बहुत बड़ी समस्या है। महाराष्ट्र में पिछले कुछ महीने में लाखों वोटर जोड़े गए। इसे लेकर हमने चुनाव आयोग से शिकायत भी की। वहीं इसी बीच राहुल ने जाति जनगणना का मुद्दा भी उठाया।
राहुल ने चीन की तारीफ करते हुए कहा कि चीन ही ऐसा देश है जिसके पास एक मजबूत उद्योग सिस्टम है, इसी कारण वो ताकतवार होता जा रहा हैं आप सोचे, कि चीन के पास ये ताकत कहां से आई, क्योकि भारत का मेक इन इंडिया सिस्टम फेल हुआ। मुझे तो डर है कि कहीं भारत प्रोडक्शन का अधिकार फिर से चीन को ना दे दे। इससे भारत कभी खुद को ऊपर नही उठा पाऐगा। उनके इस बयान पर विपक्ष ने विरोध जताते हुए माफी मांगने को कहा।





