back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP टूरिज़्म दे रहा है सेलिब्रिटी जैसे वैनिटी वैन में रहने का मौका, घूमने का मज़ा हो जाएगा डबल

कैरेवान टूरिज्म की शुरुआत हो चुकी है। जिसका किराया यात्रियों के लिए कम रखा गया है। इससे घूमने की सुविधा हो जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| अगर आपको घूमना बहुत पसंद आता है और अगर आप बड़े ग्रुप में ट्रैवल करना प्रिफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। असल में उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभानग ने कारवां टूरिज्म शुरू किया है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा Motohom से साझेदारी की है। मोटोहोम वैनिटी वैन, कैम्पर जैसी गाड़ियां उपलब्ध कराती है। इन गाड़ियों की कैपेसिटी 6 से 10 लोगों की है। इन गाड़ियों में वॉशरूम, किचन और बेडरूम की सुविधा होती है। यानी अगर आप इससे ट्रैवल करते हैं तो आपको अलग से होटल बुक करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

करीब आठ लोगों को सफर की मिलेगी सुविधा

मोटोहोम में कैरेवान मे छह से आठ लोग आसानी से रह पाएंगे। इसमें अधिकतर के सोने की व्यवस्था होगी। इसमें वाहन, दो टाॅयलेट और खाना बनाने के लिए किचन की जरुरत होती है। इससे आपको आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिल जाएगा।

कारवां की बुकिंग करना काफी आसानी है। इसको आप यूपी के पर्यटन राज्य विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से कर पाएंगे।

आसानी से करें बुकिंग

लाॅन्च के समय एक ऑफर 35,000 रुपये में बुकिंग का मौका मिल रहा है। जिसमें 350 किमी की यात्रा मौजूद है। सीमा से अधिक दूरी है तो 150 रूपये प्रति किलोमीटर के अनुसार ज्यादा शुल्क होता है। घरेलू पर्यटन में उत्तर प्रदेश की खास स्थिति को स्वीकार करते हुए विदेशों पर्यटकों को भी समान दर्जा हासिल करने के लक्ष्य पर खूब ध्यान दिया गया। ये विशेष तौर पर परिवार की सुविधा को तैयार करना आसान हो गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵