नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| घूमना तो सभी को पसंद आता है। कई लोग सेहत की वजह से घूमने में काफी झिझकते हैं। सफर के समय आप तबेत बिगड़ रही है तो काफी परेशानी होती है। आपको ऐसे में ट्रेवल करने के पहले खास तैयारी करनी चाहिए। जिससे आप सफर को यादगार बना सकते हैं।
ट्रैवल के समय खानपान में लापरवाही के चलते स्वास्थ संबंधी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में सफर के दौरान आपको खानपान का ध्यान रखना चाहिए। इससे आप सफर का आनंद ले सकते हैं। तो यात्रा के समय सेहत का ध्यान रखने के टिप्स जान लेते हैं।
खूब पीते रहे पानी
ट्रैवल के दौरान कब्ज और डिहाइड्रेशन की समस्या से निजात चाहिए तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप फल भी खा सकते हैं, जिससे आप पाचन संबंधी दिक्कत से बचे रहेंगे।
हर्बल टी का कर सकते हैं सेवन
कई लोग सफर के समय चाय काॅफी खूब पीते हैं, जिससे पाचन शक्ति पर असर होता है। चाहें तो आप सफर के समय हर्बल टी का सेवन करने से फायदा मिलेगा। इससे आपकी थकान भी दूर होगी और पाचन तंत्र भी प्रभावित हो जाएगी।
सफर में खाएं लिमिटेड चीज
सफर के समय आप भोजन कम ही खाएं। आप पौष्टिक डाइट लें, इससे आपको यात्रा के दौरान भारीपन महसूस होता है। खाने में आप दालिया, स्प्राउट्स, उबले अंडे आदि को शामिल कर सकते हैं।
खाने की टाइमिंग का रखें ध्यान
ट्रैवल के दौरान आप खाने की टाइमिंग का ध्यान रख सकते हैं। अक्सर लोग घूमने के दौरान समय पर डाइट लेना भूलते हैं। जिससे आप बीमारी के चपेट में आ जाएंगे।
अधिक मात्रा में न करें फूड का सेवन
सफर के समय लोगों को प्रोसेस्ड फूड खाना पसंद होता है। अधिक मात्रा में फूड का सेवन करते हैं तो तबियत में दिक्कत हो सकती है। इसके पोषक तत्व मौजूद नहीं होता और इन फूड्स में शुगर और तेल काफी ज्यादा होता है। इसलिए पैकेट वाले फूड अवाइड करना चाहिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





