नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं और सितंबर में किसी खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आपका सर्च यहीं खत्म होता है। मानसून के बाद का मौसम न सिर्फ सुहावना होता है, बल्कि प्रकृति भी अपनी पूरी खूबसूरती बिखेरती है। हम आपको बता रहे हैं भारत की कुछ ऐसी शानदार जगहें, जो सितंबर में घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
1. कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में हिमालय की तलहटी में बसा एक अनोखा हिल स्टेशन कलिम्पोंग पूर्वी भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कलिम्पोंग सितंबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस मौसम में यहां का हरा-भरा नजारा, चाय के बागान और ठंडी हवाएं यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। लेप्चा म्यूजियम, देओलो हिल, डर्पिन मठ और मैकफार्लेन चर्च यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
2. जीरो, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में जीरो शहर का शांत मौसम, ठंडी हवा और सुंदर पहाड़ों की मनमोहक पृष्ठभूमि, में आपको सितंबर के महीने में घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। जीरो शहर अपनी देवदार की पहाड़ियों, धान के खेतों और आपा तानी जनजाति के लिए मशहूर है। सितंबर में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। टैली वैली वाइल्डलाइफ सेंचुरी, मेघना गुफा मंदिर और जीरो फेस्टिवल यहां घूमने वालों के लिए खास आकर्षण हैं।
3. दमन और दीव, गुजरात
गुजरात में मौजूद दमन और दीव एक बेहद ही खूबसूरत द्वीप है, जहां आप अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए यहां कुछ वक्त गुजार कर सकते हैं। शांत समुद्र तटों, पुर्तगाली वास्तुकला और ऐतिहासिक किलों से सजा दमन और दीव प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श जगह है। नैदा गुफाएं, पानीकोटा किला और दीव म्यूजियम यहां देखने लायक हैं।
4. कुन्नूर, तमिलनाडु
तीन खूबसूरत नीलगिरि हिल स्टेशनों में से एक, कुन्नूर पश्चिमी घाट का दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। यह 1930 मीटर की ऊंचाई पर और ऊटी से सिर्फ 19 किमी की दूरी पर स्थित है। नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा कुन्नूर अपने चाय बागानों, पहाड़ी दृश्यों और ट्रैकिंग ट्रेल्स के लिए जाना जाता है। सिम्स पार्क, लैम्ब्स रॉक और डॉल्फिन्स नोज़ यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
5. श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर
‘पृथ्वी पर स्वर्ग’ के रूप में प्रसिद्ध, श्रीनगर, झेलम नदी के तट पर, जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है। सितंबर में घूमने वालों के लिए श्रीनगर बेहद ही अच्छी जगह है। श्रीनगर सितंबर में और भी खूबसूरत हो जाता है। डल झील की सैर, शालीमार बाग, गुलमर्ग और लाल चौक से खरीदारी यहां की खासियत है।
6. पांडिचेरी, तमिलनाडु
पांडिचेरी, आधिकारिक तौर पर पुडुचेरी के रूप में जाना जाता है। पांडिचेरी भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है जो तमिलनाडु के दक्षिणी राज्य से घिरा है। यहां फ्रांसीसी संस्कृति, रंगीन गलियां और शांत समुद्र तट पांडिचेरी को एक अलग ही आकर्षण देते हैं। पैराडाइज बीच, ऑरोविले और अरबिंदो आश्रम यहां के प्रमुख स्थल हैं।
7. अमृतसर, पंजाब
अमृतसर विशेष रूप से मानसून के बाद भारत के उत्तरी भाग में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है। यहां स्वर्ण मंदिर की दिव्यता, जलियांवाला बाग का इतिहास और पंजाब की मेहमाननवाजी अमृतसर को हर यात्री की सूची में शामिल करती है।





