back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Tips: रावण के देश श्री लंका में घूमने गए और यहां नहीं गए तो क्या फायदा, जानिए कौन सी हैं जगहें

भारत में घूमना तो सबको अच्छा लगता है। लेकिन अगर बात विदेशी टूर की हो तो मजा ही अलग है।आज आपको श्री लंका के खूबसूरत शहर लेकर चलते है। जो दिखने में बहुत खूबसूरत है। जहाँ एक बार तो आपको जरूर जाना चाहिए।

नई दिल्ली रफ़्तार न्यूज़ : दोस्तों श्री लंका भारत का पडोसी देश है। यह देश भारत के नक़्शे में सबसे नीचे है। और छोटा भी है। लेकिन क्या आप जानते है। श्री लंका की खूबसूरती ऐसी है क़ि कई बड़े से बड़े देशों की ख़ूबसूरती इसके आगे फीकी पड़ जाती है। वैसे भारत और श्री लंका की संस्कृति में  बहुत समानताएं दिखती है।  अगर आप किसी विदेशी टूर में घूमने का मन बना रहे है। और अकेले या परिवार के साथ जाना चाहते है। तो आपको एक बार श्री लंका जरूर जाना चाहिए। चलिये आपको हम इस आर्टिकल में श्री लंका के कुछ खूबसूरत जगहें आपको बताते हैं। जहाँ आप घूमने जा सकते है। 

नाइन आर्च ब्रिज

यदि आप श्रीलंका गए हैं तो आप नाइन आर्च ब्रिज जाना बिल्कुल मत भूलें। यह एला नामक एक छोटे से शहर में स्थित है।  यह बहुत फेमस है और देखने में बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। इसकी खासियत यह है इसे लोहे और स्टील से नहीं बनाया गया है। इसकी पूरी कारीगिरी लड़की की है।  ज्यादातर पर्यटक नाइन आर्च ब्रिज जरूर घूमने आते हैं।

मिनटेल

मिनटेल श्रीलंका के बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक  है।  यह एक पर्वतमाला के ऊपर स्थित है।  जो यहां के बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बहुत ही पवित्र माना गया है। यहां न केवल दुनिया भर के बौद्ध बल्कि पर्यटक भी घूमने आते हैं। यहां की हसीन वादियां पर्यटकों का मन मोह लेती हैं और बौद्ध भिक्षुओं के अध्यात्म को देखकर बहुत अच्छा लगता है। 

गल विहार

गल विहार टूरिस्ट प्लेस श्री लंका के पोलोन्नरूवा में स्थित है। यह भी एक बौद्ध स्थल है। जहां बहुत बौद्ध भिक्षुओ की तादाद बहुत देखी जा सकती है। श्रीलंका के इस गलविहार टूरिस्ट प्लेस में जापान चीन इंडोनेशिया भारत और थाईलैंड के पर्यटक ज्यादा संख्या में आते हैं। यहां आपको  श्रीलंका की सांस्कृतिक मूर्तियां।  देखने को मिल जाएगी। साथ ही  यहां की शानदार गुफाएं भी  पर्यटकों को लुभाती हैं।

रावण वाटरफॉल

नाम आपको भले थोड़ा सा अजीब लगे लेकिन यह सच है। यहां पर एक खूबसूरत झरना है और इस  झरने का नाम रावण वॉटरफॉल है। अगर यह झरना भारत में होता तो संभवता विवादों से घिरा होता क्योंकि यह श्रीलंका में है तो एक आस्था का प्रतीक है।  झरने के चारों तरफ हरियाली और झरने से बहता पानी पर्यटकों को खूब भाता है। यहां आपको चीकू बंदर उछलते कूदते दिख जाएंगे।

एडम शिखर

श्रीलंका में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। एडम शिखर जिसे एडम पीक भी कहते हैं। श्रीलंका में  इस टूरिस्ट प्लेस को टूरिस्ट हीरा भी कहा जाता है।  यहां हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचकर इस पर्यटन स्थल का आनंद लेते हैं। इसकी खासियत यह है कि इस एडम शिखर पर्वत पर अलग-अलग धर्म के पांव के निशान है।  जो अलग-अलग संस्कृति  को दर्शाता है। बौद्ध धर्म के लोगों के लिए यह चिन्ह बौद्ध पद चिन्ह कहलाता है तो ईसाइयों के लिए एडम और हिंदुओं के लिए भगवान शिव का पद चिन्ह कहलाता है।

ऐसे ही और जानकारिओं के लिए क्लीक करिये India Tourism in Hindi (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...