नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट संसद में पेश किया है। बजट के अंदर सभी सेक्टर के लिए कुछ ना कुछ खास रहा है। अब हम टूरिज्म सेक्टर की बात करेंगे कि यहां क्या खास रहा। बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आठवां बजट पेश किया है जिसमें कृषि क्षेत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर बड़े ऐलान किए गए हैं। वहीं, देश के विकास में पर्यटक भी बड़ी भूमिका निभाता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी बड़ी घोषणाएं की गई है। धार्मिक पर्यटन पर ज्यादा फोकस किया गया है और बुद्ध पर्यटन को विकसित करने के लिए घोषणा भी की गई है। बता दें कि, काशी की तर्ज पर बिहार के महाबोधि मंदिर का निर्माण करने की बात की गई है।
पर्यटन क्षेत्र के लिए क्या-क्या है खास
- सभी राज्यों के साथ मिलकर 50 नए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।
- रीजनल एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा और 120 नए एयरपोर्ट जुड़ेंगे।
- बजट में बुद्ध से जुड़े पर्यटन स्थलों पर खास फोकस किया गया है।
- होमस्टे के लिए लोन की सुविधा की बात की गई है।
- वीजा नियम हिल इन इंडिया का मुद्दा भी छेड़ा गया है।
- पर्यटन स्थलों पर किया गया फोकस
50 में पर्यटन स्थलों को विकसित
पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार की तरफ से बजट में 50 में पर्यटन स्थलों को विकसित करने का ऐलान किया गया है। ज्यादा से ज्यादा राज्यों के साथ मिलकर पर्यटन स्थलों का विकास करने का फैसला लिया गया है।
होमस्टे की सुविधा
ट्रैवल के एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए सिंपल और इकोनॉमी को बढ़ावा देना। होमस्टे का मतलब है की घर की तरह ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इस तरह से पर्यटकों को संस्कृति, शहर और गांव के बारे में अधिक जानकारी का मौका मिलेगा।
वीजा नियम
वीजा नियम के तहत मेडिकल टूरिस्ट फॉर इंडियन इंडिया को बढ़ावा दिया जाएगा। इस तरह से देश-विदेश से आए हुए पर्यटकों को वीजा पर छूट मिलेगी। इसके अलावा होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा योजना के तहत लोन दिया जाएगा।
भगवान बुद्ध पर ध्यान
भारत की विरासत और संस्कृति धार्मिक स्थल माने जाते हैं। भगवान बुद्ध के जीवन और समय से जुड़े हुए स्थलों पर ध्यान दिया गया है। धार्मिक पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दिया जा रहा है और काशी की तर्ज पर बिहार के महाबोधि मंदिर का निर्माण करने की घोषणा हुई है।
कनेक्टिविटी रहेगी आसान
50 पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाया जाएगा। यहां की कनेक्टिविटी को आसान बनाया जाएगा ताकि यात्रियों को दिक्कत ना हो। ऐसा करने के लिए बजट पर खास ध्यान दिया गया है।




