नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| अक्सर सड़कों पर लगे बोर्डों पर लिखा रहता है कि आपकी यात्रा मंगलमय होनी चाहिए। हर किसी को सुरक्षित यात्रा पर जाने की ख्वाहिश रहती है। लेकिन कई बार ट्रैवल करने के दौरान बड़े हादसे होने लगते हैं। थोड़ी लापरवाही से आपकी पूरी यात्रा में दिक्कत हो सकती है। जाने के पहले कुछ बातों का खास ध्यान रख सकते हैं। तो हम इन हादसों से आसानी से बच सकते हैं।
ज्वैलरी पहन कर न करें ट्रैवल
कहीं भी बाहर जाते वक्त भारी ज्वैलरी पहनना अवाइड करना चाहिए। इससे हम चोरों और लुटेरों से परेशानी हो सकती है। ज्वैलरी पहनने से आपका सामान ही नहीं बल्कि जान को खतरा हो जाता है। इसलिए सोना, चांदी, हीरा और प्लेटिनम जैसी महंगी ज्वैलरी पहनने से दिक्कत होगी।
ट्रैवलिंग के दौरान न पिएं शराब
कभी भी ट्रैवल के समय आपको शराब नहीं पीनी चाहिए। इससे यात्रा के समय सुरक्षा का रिस्क रहता है। अगर आप खुद ड्राइव करते हैं तो हादसे होने का डर बना रहता है। नशे में कोई भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
ज्यादा कैश कैरी करने से होगा नुकसान
यात्रा के दौरान आपको कैश और पेटीएम संभाल कर रखना चाहिए। आपको ज्यादा कैश रखने से दिक्कत हो सकती है। कैश को थोड़ा थोड़ा कर रख सकते हैं। अगर चोरी भी होगी तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
होनी चाहिए जानकारी
यात्रा के पहले पता रहें कि इमेरजेंसी नंबर का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर दिल्ली की यात्रा करत हैं तो मालूम होना चाहिए कि पुलिस का नंबर क्या रहता है। अगर आप रेल से यात्रा करते हैं तो वहाँ की जानकारी भी होनी चाहिए। इसकी मदद से आप हादसों से बच जाएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





