नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| यात्रा के दौरान घूमने के अलावा आप खान-पान का लुत्फ ले सकते हैं क्योंकि नई जगह पर खानपान ट्रिप का मजा दोगुना कर देता है। ट्रैवलिंग कर रहे कुछ लोगों को खाने में स्वाद के अलावा दूसरी चीज भी पसंद आती है। ये ट्रैवलर होने के अलावा फूडी भी काफी होते हैं। नाॅर्मल यात्रा करने वालों में अधिकतर खान-पान से संबंधित गलतियां कर रहे हैं, जिससे ट्रिप का मजा खराब हो जाता है। घूमने के दौरान खानपान से संबंधित चीजों का ध्यान रख सकते हैं।
ट्रिप होगी मजेदार
यहाँ पर आपको टिप्स बताने वाले हैं, जो आपकी ट्रिप को काफी मजेदार बनाने में मदद करेगी। घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन टिप्स का ध्यान रख सकते हैं।
ठीक तरह से खाएं खाना
ट्रिप के दौरान कैलोरी काउंट करना आसान नहीं होता। लेकिन इस चीज को ध्यान रखना होता है कि जो खाते हैं वो कितना सही होता है। स्वाद के चक्कर ज्यादा खाना आपकी तबियत खराब कर सकता है।
सफर में पीते रहें पानी
सफर में बहुत से लोग पानी नहीं पीते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इस तरीके से आप डिहाइड्रेशन से बच जाते हैं। आपको पानी की कमी नहीं होगी और स्किन भी बेहतर होगी। यात्रा करने वालों में ज्यादातर लोग पैकेट वाले फूड्स जैसे चिप्स या दूसरी चीजों को शौक से खाकर आनंद लेते हैं। लेकिन इनसे ट्रिप का मजा भले ही बढ़ जाए पर ये डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं की वजह भी बनते हैं।
न खाएं पैकेट का फूड
यात्रा करते समय पैकेट वाले फूड को खाने से बचना और इसकी जगह फल या फ्रूट्स को खाना सही होता है। इन्हें खाने से पेट स्वस्थ रहेगा और शरीर में पानी की कमी नहीं होती। सफर में भी सीजनल फ्रूट्स को खाने की कोशिश करनी चाहिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




