back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैचलरेट पार्टी के लिए आइडियल हैं ये डेस्टिनेशंस, होने वाली दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा

आप बैचलरेट पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो इन जगहों पर विजिट कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शादी लाइफ का एक बड़ा कदम होता है। इस बड़े कदम से पहले होने वाले दूल्हे और दुल्हन को उनके दोस्त बैचलर या बैचलरेट पार्टी देते हैं। आजकल इन पार्टियों का चलन ज़ोरों पर है। ऐसे में अगर आप अपनी सहेली के लिए बैचलरेट पार्टी रखना चाह रही हैं तो हम लेकर आए हैं बैचलरेट पार्टी के इंटरनैशनल डेस्टिनेशंस की लिस्ट।

वैसे तो बैचलरेट कैसा होना चाहिए ये पूरी तरह से ब्राइड के टेस्ट पर निर्भर करता है। अगर ब्राइड शांति पसंद है तो उन्हें आप किसी अच्छे कैफे में लंच या डिनर पर लेकर जा सकते हैं, वहीं अगर ब्राइड पार्टी लवर है तो किसी पब का ऑप्शन आप ट्राई कर सकते हैं। बजट अलाऊ करे तो गोवा एक बेहतरीन बैचलरेट वेन्यू बन सकता है। इसी तरह अगर आपका बजट और ऊपर है, तो आप अपनी दोस्त के लिए विदेश में बैचलरेट प्लान कर सकती हैं।

ग्रीस

अगर आप किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो बता दें कि इसके लिए ग्रीस से बेस्ट और कुछ नहीं होता है। यहां के खूबसूरत गांव, बीच, लाजवाब खानपान, बीच पार्टीज़, सनसेट व्यू और कभी न थमने वाली नाइट लाइफ का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा आपको फोटोज क्लिक का शौक है तो यहां की कई बेहतरीन लोकेशन पर फोटोज क्लिक करवा सकते हैं।

तुर्की

प्री वेडिंग के साथ ही बैचलरेट पार्टी के लिए तुर्की की काफी मांग है। यहां पर कई बहुत प्यारे लोकेशन्स भी मौजूद है। यहां की हर एक जगह आपको जादुई दुनिया में होने का एहसास करवाती है। इसके अलावा नेचर लवर्स से लेकर एडवेंचर लवर्स के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

अजरबेजान

अजरबेजान का कैपिटल बाकू एक बेहतरीन जगह हो सकती है। ऐसे में आप यहां पर बैचलरेट पार्टी के अलावा अपनी गैंग के साथ कई तरह के एडलेंटर का आनंद ले सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई बेहतरीन जगह भी शामिल है। ऐसे में फन और रिलैक्स दोनों के लिहाज से यह परफेक्ट जगह है।

इंडोनेशिया

वहीं अगर आप थोड़े बजट में बैचलरेट पार्टी खास होती है। तो इंडोनेशिया आपके लिए बेस्ट विकल्प है। यह एक शांत और बेहद खूबसूरत जगह है। इंडोनेशिया में करीब 17,000 आईलैंड्स हैं। यहां मौज-मस्ती के अलावा ढेर सारा एडवेंचर भी कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

खुशखबरी! Flipkart उठाएगा आपके हवाई सफर का खर्च, गर्मियों की छुट्टियों में तुरंत करें वेकेशन प्लानिंग; जानिए क्या है नई सुविधा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग में जुट जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵