नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी अपनी गर्मियों की छुट्टी में फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाले ट्रैवल प्लेस के बारे में जरूर सोचें। अगर आप नेचर लवर है और नेचर से रूबरू होना चाहते हैं तो इसके लिए कई बेहतरीन जगह है जहां आप अपना क्वालिटी टाइम बता सकते हैं। जो लोग नेचर लवर हैं उन्होंने गूगल पर इन जगहों के बारे में खूब सर्च किया है और यहां जाने का मन भी बनाया है। अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं देश-विदेश कि यह खूबसूरत जगहें आपका सफर में चार चांद लगा देगी।
ऑस्ट्रेलिया
हर किसी की इच्छा होती है कि वह देश में ही नहीं बल्कि विदेश की भी यात्रा करें। वहीं अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं और स्वदेशी से दूर की यात्रा का मन बना रहे हैं तो ऑस्ट्रेलिया बेस्ट है। यहां की खूबसूरती की बात करें तो विक्टोरिया ऑस्टेज में एक नया जीवन बसा हुआ है। यहां का प्राचीन जंगल, झरना देखने लायक है। आप अपने पाल को यादगार बनाने के लिए यहां बेहतरीन फोटो शूट कर सकते हैं।
लद्दाख
लद्दाख सैर-सपाटा करने वाले लोगों के लिए बेहद अच्छी जगह है। यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को काफी पसंद आता है इसके अलावा आप यहां पर बाइक या कार से पहाड़ों की सैर कर सकते हैं। इतना ही नहीं लद्दाख की स्पीति वैली सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन है जहां पर आप घूमने जा सकते हैं। बता दें कि, यहां का पूरा ट्रिप फुल ऑफ़ एंजॉयमेंट भरा रहेगा।
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में आप अराकु वैली घूमने जा सकते हैं जो लोग गुफाओं, जंगलों और घाटियों से प्रेम करते हैं यह जगह उनके लिए बेस्ट है। यह डेस्टिनेशन फुल एडवेंचरस है। अगर आप यहां के कॉफी म्यूजियम को देख तो आपको बहुत पसंद आएगा। इतना ही नहीं इस जगह का मौसम भी काफी सुहाना होता है।
राजस्थान
इस साल राजस्थान का उदयपुर बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बना हुआ है ज्यादातर लोग इस जगह को सर्च कर रहे हैं और यहां पर घूमना पसंद कर रहे हैं। यहां की संस्कृति और इतिहास लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है इसके बारे में जानना हर किसी को पसंद है। उदयपुर को शहर सिटी पैलेस, सज्जन गढ़ पैलेस समेत अपने खूबसूरत महलों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं अगर आप शांत समय बिताना चाहते हैं तो यहां की झीलों के पास जा सकते हैं। उदयपुर धार्मिक स्थल भी माना जाता है यहां पर एकलिंगजी मंदिर, रणकपुर मंदिर, केसरियाजी मंदिर जैसे भव्य मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




