नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एडवेंचर लवर को घूमने फिरने का काफी शौक होता है अच्छा है रोमांटिक प्लेस हो, फन प्लेस हो या फिर हॉरर प्लेसिस। लोगों को उन जगहों पर घूमने का ज्यादा शौक होता है जो जगह दिलचस्प और जिज्ञासु होती है। ऐसे कई लोग भूतिया और डरावनी जगह की सैर करना भी पसंद करते हैं। भारत देश में कई ऐसी जगह हैं जो भूतिया कहानी के लिए फेमस है यही कारण है कि सफर का मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। कुछ जगह ऐसी भी है जिसे सरकार की तरफ से भूतिया घोषित कर दिया गया है और यहां पर शाम के समय में जाने की मनाही होती है। अगर आप भी डरावनी जगह पर घूमने का शौक रखते हैं तो अपने दोस्तों के साथ दिल्ली की कुछ हॉन्टेड प्लेस पर जा सकते हैं।
अग्रसेन बावली
आप अपने दोस्तों के साथ हॉन्टेड प्लेस अग्रसेन बावली घूमने आ सकते हैं। आपको बता दें कि, इस जगह से कई सारी भूतिया कहानी जुड़े हुए हैं जिसे सुनते ही रूह कंपाने लग जाती हैं। यह तीन महल का बना हुआ है जिसके सबसे निचले हिस्से में काला पानी भरा है। इसके लिए यह माना जाता है कि कई लोगों ने खुद कर इसमें अपनी जान दे दी जिसके बाद लोहे की रोड लगाया गया। इतना ही नहीं दूसरी कहानी भी कुछ ऐसी है कि इसके अंदर का पानी देखने के बाद लोग हिप्नोटाइज हो जाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं। यही कारण है कि जब सूरज डूब जाता है तो यहां किसी को नहीं जाने दिया जाता।
मचहा महल
यह जंगलों के बीच घिरा हुआ इमारत है, यहां की मशहूर कहानी कुछ ऐसी है कि इस इमारत में बेगम विलायत और उनके बच्चे रहते थे। सन 1993 में बेगम ने खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद 2017 में बेगम के बेटे प्रिंस रजा यहां पर मृत अवस्था में पाए गए थे। इस हादसे के बाद से इस जगह को हांटेड घोषित कर दिया गया इसे लेकर यह कहा जाता है कि आज भी यहां बेगम की आत्मा भटकती है। लोग इस कहानी को जानने और इस जगह को देखने के लिए जरूर आते हैं आप भी अपने दोस्तों के साथ दिन के समय में इस जगह पर घूम सकते हैं।
जमाली कमाली
यह जगह दिल्ली के महरौली में स्थित है यहां पर मुगल काल के समय में बना यह मकबरा काफी मशहूर है। इस जगह को लेकर ऐसा कहा जाता है की यहां पर सूफी संत जमालि और उनके शागिर्द कमाली को दफनाया गया था। इस जगह की कहानी को जिन्न से जोड़कर भी देखा जाता है, लोगों ने यहां पर कई तरह की आवाज़ भी सुनी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




