नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप घूमने के शौकीन है और नेचर लवर होने के साथ-साथ वाइल्डलाइफ का शौक भी रखते हैं तो आपके लिए बड़कोट घूमने का ऑप्शन बेस्ट रहेगा। कई बार ऐसा भी होता है कि घूमने फिरने का प्लान अधिक पैसे खर्च होने के कारण कैंसिल हो जाता है, लेकिन खास बात तो यह है की इस जगह पर घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसों का खर्च भी नहीं करना पड़ता है। बड़कोट एक ऐसी जगह है जहां पर आप वीकेंड में भी ट्रैवल करते हैं तो पूरा ट्रिप कर कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप दिल्ली हरियाणा या फिर चंडीगढ़ के रहने वाले हैं तो यह ट्रिप आपके बजट के अंदर होगा क्योंकि इन जगहों से बड़कोट ज्यादा दूर नहीं है।
कहां स्थित है बड़कोट
बड़कोट उत्तराखंड गांव में यमुनोत्री के पास स्थित है, यदि आप यमुनोत्री से 50 किलोमीटर का सफर तय करते हैं तो बड़कोट गांव पहुंच सकते हैं। इस गांव में हरे भरे पहाड़, नीली नदी और खूबसूरत आसमान गांव की खूबसूरती में चार चांद लगता है। इसके अलावा बड़कोट की नेचुरल ब्यूटी और वाइल्डलाइफ काफी मशहूर है। इतना ही नहीं ट्रैकिंग, हैईकिंग और लीवर राफ्टिंग जैसे शौक भी आप पूरे कर सकते हैं।
बंदरपूंछ चोटी
ट्रेकिंग के शौकीन लोग इस जगह का पूरा मजा ले सकते हैं ट्रैकिंग के लिए यह पॉपुलर डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां के घने घने जंगल और मैदान ट्रेकिंग के रोमांस को बढ़ा देते हैं। यहां पर आप विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं और पेड़ पौधों की प्रजातियां को देखेंगे।
हनुमान चट्टी
हनुमान चैटिंग यहां का प्रसिद्ध मंदिर है जो की हनुमान जी को समर्पित है। यह बड़कोट से 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इतना ही नहीं हनुमान चट्टी यमुनोत्री और डोडी ताल के बीच में ट्रेकिंग के लिए मशहूर है।
बड़कोट जाने के लिए सीजन
बड़कोट घूमने के लिए सबसे बेहतर सीजन अप्रैल से जून का महीना रहता है। इस महीने में तापमान ऐसा होता है कि आप यहां पर कंफर्टेबल होकर घूमने फिरने का मजा ले सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




