नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत में मार्च का महीना बहुत खास रहने वाला है। ट्रैवल लवर्स इस दौरान अलग-अलग जगह पर अपनी यात्रा को इंजॉय कर सकते हैं। मार्च के महीने में चार्ट-टॉपिंग इंटरनेशनल आर्टिस्ट, बॉलीवुड की बड़ी रात, गजल, क्रिएटिविटी से भरा पिस्सू बाज़ार तक को इंजॉय कर सकते हैं। मार्च का महीना काफी शानदार सेलिब्रेशन से भरा हुआ है जिसे मिस नहीं करना चाहिए।
महिंद्रा पर्कशन फेस्टिवल
बेंगलुरु के महिंद्रा पर्कशन फेस्टिवल में ताल, संगीत और लय का जबरदस्त कांबिनेशन देखने को मिलेगा। इस फेस्टिवल में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के बेहतरीन पर्कशनिस्टों एक मंच पर नजर आएंगे। इस दौरान संगीत का एक अलग ही मजा होगा। ये इवेंट 1 और 2 मार्च को बेंगलुरु के प्रेस्टीज सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट में होगा।
आद्यम थिएटर की चांदनी रातें
इस कार्यक्रम को देखने के लिए दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम जाना होगा। यह 1 से 2 मार्च तक चलने वाला है और यहां की एंट्री फीस 399 से शुरू होगी। अगर आपको कविता गजल और संगीत का मजा लेना है तो यह कार्यक्रम आपके लिए बेस्ट है।
बॉम्बे जिमखाना
2 मार्च को मुंबई के बॉम्बे जिमखाना में एक खास इवेंट रहेगा जहां पर आप फिटनेस से जुड़ी चीजों को इंजॉय कर सकते हैं। इस जगह का हिस्सा बनने के लिए आपको एंट्री फीस के तौर पर 950 रुपए देने होंगे।
जेड टेलोस एशिया टूर
सनबर्न एरिना में ग्रैमी विनर्स टेलोस एशिया टूर बेंगलुरु लेकर जाने वाले हैं। इसके अलावा यहां पर स्टे द नाइट, सिग्नेचर हिट्स, ज़ेड के लाइव सेट जैसी चीजों का मजा ले सकते हैं। 6 मार्च से यह इवेंट शुरू हो रहा है और एंट्री फीस 1,250 से शुरू है।
विंडोज़ टू द गॉड्स
नई दिल्ली बीकानेर हाउस में 7 से 12 मार्च तक विंडोज़ टू द गॉड्स इवेंट होने वाला है। यहां पर कला प्रदर्शन और पौराणिक कथाओं को समझने का मौका मिलता है। इसके अलावा शानदार पेंटिंग, मूर्तियां का प्रदर्शन होता है। इतना ही नहीं भारतीय देवताओं और लोक कथाओं को बेहतरीन तरीके से दिखाया जाता है। अगर आप एक कला प्रेमी है या फिर इतिहास को जानने के शौकीन है तो यहां जरूर जाना चाहिए।
लोलापालूजा इंडिया 2025
मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में लोलापालूजा इंडिया 2025 7 से 8 मार्च तक चलने वाला है। इस दौरान नॉनस्टॉप म्यूजिक, क्रिएटिविटी परफॉर्मेंस और एनर्जेटिक माहौल रहने वाला है। इस जगह पर इंटरनेशनल और बॉलीवुड के संगीत पर थिरकने का मौका मिलता है।
सोभा रियल्टी आईफा वीकेंड 2025
जयपुर के जेईसीसी में सोभा रियल्टी आईफा वीकेंड 2025 एक बार फिर लौट रहा है। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी शाम रहने वाली है। इस दौरान IIFA 2025 अपनी 25वीं वर्षगांठ मानने वाला है। इस जगह का हिस्सा बनने के लिए आपको 4000 का टिकट लेना होगा। पिंक सिटी जयपुर में इस बार आइफा की मेजबानी लोगों को खूब इंजॉय कराएगी।





