नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप लंबे समय से कहीं बाहर घूमने नहीं गए हैं तो एक अच्छा मौका है जब आप ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा में 33वां ताज महोत्सव मनाया जाएगा। यह उत्सव पूरे 10 दिन मनाया जाता है। इस दौरान भारतीय कला, शिल्प, संगीत, नृत्य और व्यंजन जैसी चीजों का आनंद ले सकते हैं। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का आयोजन भी किया जाता है। आप अपनी फैमिली के साथ आगरा के ताजमहल इस दौरान घूमने जा सकते हैं।
कब से शुरू हो रहा है Taj Mahotsav
आगरा में यह ताज महोत्सव 18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक मनाया जाएगा। यह आयोजन आगरा के शिल्पग्राम में आयोजित किया जाएगा। बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा के ताजमहल को देखने जाते हैं।
क्या होगी Taj Mahotsav Theme
हर बार ताज महोत्सव को एक खास थीम के तहत आयोजित किया जाता है। साल 2024 में ‘संस्कृति और समृद्धि’ थीम रखी गई थी। अब साल 2025 में थीम ‘धरोहर’ रखी गई है। यह भारत की संस्कृति और विरासत को दर्शाएगी।
क्या है एंट्री टिकट
ताज महोत्सव में शामिल होने वाले हैं तो इसके लिए एंट्री टिकट के बारे में जान लीजिए। यहां घूमने के लिए एक व्यक्ति को ₹50 की टिकट लेनी होती है। 5 साल के नीचे के बच्चे बिना टिकट लिए प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा 5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ₹10 की टिकट फीस लगती है। अगर छात्र छात्राएं महोत्सव में शामिल हो रहे हैं तो उन्हें ₹700 टिकट फीस देनी होती है। विदेशी पर्यटकों के लिए किसी तरह की टिकट प्राइस नहीं है।
Taj Mahotsav Ticket Booking
अगर आपको आगरा महोत्सव की टिकट बुकिंग करनी है तो आपको मेरा आगरा ऐप से अपनी टिकट बुक करनी होगी। इसके अलावा आप बुक माई शो प्लेटफार्म पर जाकर भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे ताज महोत्सव
ताजमहल महोत्सव में जाने के लिए आपको आगरा के शिल्पग्राम में जाना होगा। ताजमहल के गेट से एंट्री ले सकते हैं। इसके अलावा आगरा पहुंचने के लिए आप रेल, सड़क या फिर हवाई मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो ट्रेन या फिर बस से ट्रेवल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप कहीं दूर से आगरा जा रहे हैं तो हवाई यात्रा आपके लिए सुविधाजनक रहेगी।





