back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाजी अली दरगाह – Haji Ali Dargah

हाजी अली दरगाह महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित है। यह मुस्लिम और हिन्दू दोनों धर्मों के साथ-साथ अन्य धर्म के लोगों के लिए भी धार्मिक रूप से बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। इस दरगाह में सूफी संत सैयद पीर हाजी अली शाह बुखारी की कब्र स्थित है। इसे मुंबई की सीमा भी माना जाता है। इस दरगाह की स्थापना से जुड़ी एक चर्चित कथा निम्न है।

हाजी अली दरगाह से जुड़ी एक कथा – Story of Haji Ali Dargah in Hindi

एक कथा के अनुसार उज़्बेकिस्तान के बुखारा प्रांत में हाजी अली नाम का व्यक्ति रहता था। वह बहुत ही धनी और व्यापारी परिवार में जन्मे थे। एक बार की बात है, हाजी अली भ्रमण करने के लिए निकले। वह भ्रमण करते हुए भारत पहुंचे तथा मुंबई जा कर बस गए।

कुछ दिन बीत जाने के बाद वहां हाजी अली का भाई आया और उसने उन्हें घर लौटने को कहा परंतु हाजी अली नहीं लौटे। उन्होंने भाई के हाथों अपनी माता के लिए एक पत्र भेजा। पत्र में लिखा था “मैं अब ना लौटूंगा यहीं रहकर इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार करूंगा।”

इसके बाद पीर हाजी अली बुखारी (Peer Haji Ali Bukhari) ने मुंबई में रहकर लोगों को इस्लाम की शिक्षा दी। कुछ समय के बाद जब उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा तो उन्होंने अपने अनुयायियों को बुलाया और कहा कि मृत्यु के बाद मेरे शव को किसी कब्रिस्तान में दफनाने की जगह उसे समुद्र में बहा देना और जिस जगह लोगों को उनका ताबूत मिले उसे वहीं दफना दिया जाए।

हाजी अली (Haji Ali) के अनुयायियों ने उनकी इस बात को माना और उनकी मृत्यु के बाद उनके शव को ताबूत में बंद कर समुद्र में बहा दिया। यह एक चमत्कार है कि वह ताबूत नह्कार वापस मुंबई की तरफ आ गया और समुद्र में उठी चट्टानों के एक छोटे से टीले पर रुक गया। इसके बाद हाजी अली के अनुयायियों ने उस स्थान पर हाजी अली का दरगाह बना दिया। कई लोग यह भी मानते हैं कि संत हाजी अली की समुद्र में डूब जाने से मृत्यु हो गई थी और उसी जगह उनके अनुयायियों ने इस खूबसूरत दरगाह (Haji Ali Dargah) का निर्माण कर दिया।

हाजी अली दरगाह की विशेषता – Importance of Hali Ali Dargah in Hindi

लोगों का मानना है कि जो भी व्यक्ति हाजी अली की दरगाह पर जाकर सच्चे मन से प्रार्थना करता है तो उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। यहां अपनी मुरादें पूरी होने पर श्रद्धालु आस्था से दोबारा दर्शन के लिए अवश्य आते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵