back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जून-जुलाई महीने में दोस्तों या परिवार संग घूमने के लिए ये पांच जगह है बेस्ट, जहां का मौसम होता है सुहावना

बारिश आते ही घूमने के लिहाज से मौसम काफी सुहावना हो जाता है ऐसे में अगर आप भी कहीं जाने का बना रहे प्लान तो यहां देखिए जून-जुलाई में घूमने के लिए 5 सबसे अच्छी जगह।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी से राहत देने आया मानसून जिसमें घूमने के लिहाज से जून-जुलाई का महीना काफी अच्छा होता है, इन महीनों में मौसम सुहावना है ऐसे में दोस्तों या परिवार के साथ सैर करने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप जून-जुलाई के महीने में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताऐगें जहां इन महीनों के दौरान मौसम सुहावना है। जाने वो बेहतरीन पांच जगहों के बारे में 

परिवार या फिर दोस्तों के साथ घूमने के लिए जून-जुलाई का महीना काफी अच्छा होता है जहां गर्मी से राहत दिलाने धीमी रिमझिम बारिश और भीनी-भीनी मिट्टि की खुशबू जिससे चारों तरफ हरियाली और मौसम काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में अगर आप जून-जुलाई के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे तो आज हम बताऐगें ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जहां घूमने में आ जाएगा आनंद। 

1) फूलों की घाटी, उत्तराखंड

सुहावने मौसम में हरी-भरी हरियाली के साथ जंगली गुलाब और गेरेनियम जैसे विदेशी फूलों को देखने जून, जुलाई के महीने में फूलों की घाटी, उत्तराखंड घूमना काफी बेस्ट होता है। जहां दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए ये जगह बेहतरीन है।

2) डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

शांत हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश का डलहौजी जहां जून के महीने में बारिश होने लगती है, इस लिहाज से यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है जहां हरे-भरे लॉन, ऊंचे पेड़ों झील पर बोटिंग के अलावा कलाटोप वाइल्ड लाइफ सैंचुरी में लंबी पैदल यात्रा का आनंद लेने आप डलहौजी जा सकते है। ये घूमने केलिए काफी बेस्ट जगहों में से एक है। 

3) दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

हिमालय की तलहटी में बसा दार्जिलिंग जो खास अपने चाय बागानों, कंचनजंगा पर्वत के लिए जाना जाता है, इन महीनों में इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

4) शिलांग, मेघालय

जून और जुलाई के दौरान शिलांग जो पूर्व का स्कॉटलैंड नाम से भी जाना जाता है, जहां के खूबसूरत झरने, शांत झीलें, लाइव म्यूजिक का माहौल और भरे बाजार देखने लायक हैं।

5) कूर्ग, कर्नाटक

भारत का स्कॉटलैंड कहा जानेवाला कर्नाटक का कूर्ग जहां जून, जुलाई महीने में मौसम अच्छा होता है। हां लेकिन दिन के समय थोड़ी गर्मी लग सकती है ऐसे में यहां की हरियाली और कॉफी बागानों को देखंना काफी दिलचस्प होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵