नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में अधिकतर जगहों पर इस महीने में बारिश होने लगती है जहां ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने जुलाई के महीने में घूमने के लिए प्लान बनाने लगते है ऐसे में अगर आप भी बारिश के सुहावने मौसम में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का बना रहे प्लान तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी यूजफूल होनेवाला है आइए जानते है उन बेस्ट प्लेसेस के बारे में जहां आप अपने परिवार संग घूमने का आनंद ले सकते है।
जुलाई का महीना घूमने फिरने के लिहाज से बेहद परफेक्ट होता है ऐसे में कई लोग गर्मी से राहत पाने घूमने की प्लानिंग करने लगते है आज हम बता रहे है ऐसी ही पांच जगहों के बारे में जहां जुलाई के महीने में मौसम सुहावना रहता है।
जुलाई के महीने में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस
डलहौजी
इस तपती गर्मी से राहत पाने आप हिमाचल प्रदेश के डलहौजी भी घूमने के लिए जा सकते है जहा जुलाई के महीने में बारिश्श के साथ हल्की धूप हो सकती है, हालांकि शाम के समय मौसम काफी सुहावना होता है। जहां घूमने के लिहाज से खज्जियार, पंचपुला, सच पास, डैनकुंड चोटी, चमेरा झील, सतधारा झरना, बारा पत्थर, बकरोटा हिल्स, वन्यजीव अभयारण्य शामिल है। जुलाई महीने में यहा का औसत तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। जहां कभी-कभी बारिश भी होती है।
मसूरी, उत्तराखंड
जुलाई के महीने में घूमने के लिहाज से उत्तराखंड में मसूरी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां आप बरसात के मौसम में घूमने के लिए लाल टिब्बा, गन हिल पॉइंट, केम्प्टी फॉल्स, झरीपानी फॉल्स, कंपनी गार्डन और क्लाउड्स एंड है। जो कि, जुलाई में यहां का तापमान दिन के दौरान 23 डिग्री सेल्सियस होता है जहां गर्मियों और सर्दियों के मौसम की तुलना में बरसात के मौसम में सबसे हरा-भरा होता है ।
वैली ऑफ फ्लॉवर
जुलाई में घूमने के लिए जब फूलों की घाटी वैली ऑफ फ्लॉवर, इसके चारों ओर हरी-भरी हरियाली होती है इन फूलों में सैक्सीफ्रेज, जंगली गुलाब, जेरेनियम, नीली कोरीडालिस शामिल हैं, हमेशा की तरह ये काफी फ्रेश दिखते हैं। जहां राष्ट्रीय उद्यान घूमने के साथ ही हेमकुंड साहिब और पुष्पवती नदी भी घूम सकते है।
नैनीताल
झीलों के शहर के नाम से जानेवाला नैनीताल, यहां सात झील इस खूबसूरत हिल स्टेशन का दिल है। सती की एक आंख यहां गिरी थी, जिससे झील का निर्माण हुआ। नैनीताल में घूमने के लिए टिफिन टॉप, हाई एल्टीट्यूड चिड़ियाघर, इको केव गार्डन, भीमताल झील, किलबरी पक्षी अभयारण्य, राजभवन- गवर्नर हाउस शामिल है।
धर्मशाला
जुलाई में भारत में घूमने के लिए छोटा ल्हासा’ धर्मशाला जहां बर्फ से ढके पहाड़ों, घने देवदार के जंगलों और भव्य घाटियों से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। जुलाई में घूमने के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भीषण गर्मी से बचने के लिए धर्मशाला में घूमने के लिए त्रियुंड हिल, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, सेंट जॉन इन वाइल्डरनेस चर्च, युद्ध स्मारक, ग्युटो मठ, डल झील, चाय बागान, त्सुगलग खांग, भागसू झरना, कांगड़ा घाटी, धर्मकोट शामिल है। जहां जुलाई में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।





