नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बरसात के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। मानसून के समय में हिल स्टेशन की खूबसूरती देखने लायक होती है। आज हम आपको जिस हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं वह उत्तराखंड में मौजूद है। यह एक ऐसा खूबसूरत हिडेन प्लेस है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप भी मानसून के मौसम का मजा लेना चाहते हैं बादलों को जमीन पर देखना चाहते हैं तो इस हिल स्टेशन की सैर कर लीजिए।
लंढौर की खूबसूरती
मानसून के समय में इस हिल स्टेशन के पहाड़ों की खूबसूरती देखने लायक होती है। अगर आपको भी यह जगह देखनी है तो मसूरी जाना पड़ेगा। मानसून के समय में मसूरी की खूबसूरती चरम पर होती है। ऊंचे आसमान के बादल भी आपको जमीन पर नजर आते हैं। जमीन पर उतरे हुए यह खूबसूरत बादल प्रकृति का एक खूबसूरत नजारा बनाते हैं। इतना ही नहीं, इस हिल स्टेशन के चारों ओर हरियाली छाई रहती है जो किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती।
जमीन पर उतरते हैं बादल
लंढौर हिल स्टेशन की खूबसूरती हर किसी को बहुत पसंद आती है यह इस जगह में चार चांद लगाने का काम करती है। अगर आप भी मानसून के समय में लॉन्ग वीकेंड ट्रिप इंजॉय करना चाहते हैं तो इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें शाम के समय में यहां का नजारा बेहद सुहाना हो जाता है। अगर आप फोटोग्राफी लवर है तो आपको यहां पर एक से बढ़कर एक व्यूज मिल जाएंगे।
देख सकते हैं यह नजारे
आप लंढौर हिल स्टेशन पर हरे-भरे रास्तों के बीच ट्रैकिंग और हाइकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा नेचर को देखते हुए गर्म चाय की चुस्की का आनंद उठा सकते हैं। मानसून के समय में बादलों की खूबसूरती बेहतरीन नजारा बनाती है। अगर आप खूबसूरत वादियों को देखना चाहते हैं तो यहां के धुंध से भारी पहाड़ आपकी इस ख्वाहिश को भी पूरी करते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:




