नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सूरत को डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है यहां की खूबसूरत जगहों को आप अपनी फैमिली के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय से बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाए हैं, तो इस जगह पर उनके साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इन जगहों के इतिहास को जानने का मौका भी मिलेगा। गुजरात का सूरत शहर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां लोग देश ही नहीं विदेश से भी घूमने के लिए आते हैं।
चिड़ियाघर
सूरत का चिड़ियाघर घूमने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। आप यहां पर अपनी फैमिली और बच्चों के साथ ट्रैवल का प्लान बना लीजिए। इस जगह पर आपको तरह-तरह के पशु पक्षी और जानवर देखने को मिलते हैं। बच्चों को घूमने के लिए चिड़ियाघर जैसी जगह बहुत अच्छी लगती है।
सूरत किला
सूरत शहर के बीचों-बीच खूबसूरत बहती हुई ताप्ती नदी के किनारे सूरत का किला मौजूद है। आपकी फैमिली के साथ जगह को जरूर एक्सप्लोरर करें किले के पास म्यूजियम भी है जहां आपको प्राचीन काल के सिक्के, कपड़े और फर्नीचर, हथियार देखने को मिलते हैं।
संग्रहालय
सरदार वल्लभभाई पटेल संग्रहालय सूरत के विज्ञान केंद्र में मौजूद है। इस संग्रहालय की स्थापना 1890 में हुई थी। यहां पर आपको चीनी मिट्टी के बर्तन हथियार लकड़ी और पुरानी चीज देखने को मिलती है। इसके अलावा यहां पर इतिहास से जुड़े मुद्दों के बारे में आप जान सकते हैं।
तापी रिवर
तापी नदी के नजारे को देखने के लिए आपको इसके फ्रंट की सैर जरूर करनी चाहिए। फैमिली के साथ यहां पर घूमने का एक्सपीरियंस काफी शानदार रहेगा। इस जगह के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। अगर आप किसी शांत और सुकून भरी जगह पर जाना चाहते हैं तो यह जगह परफेक्ट है। आप ऑफिस के तनाव को दूर कर सकते हैं।




