back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Surajkund Mela 2026: बिना झंझट कैसे पहुंचें सूरजकुंड मेला? मेट्रो और बस से जानें सबसे आसान रास्ता

आज 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक लगने वाले 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में पहुंचना इस बार बेहद आसान होगा। प्रशासन ने मेट्रो, बस और सड़क मार्ग से आने वाले पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद में लगने वाला अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला इस बार आज 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह 39वां सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेला होगा। इस साल मेघालय और उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट बनाया गया है, जबकि मिस्र को पार्टनर कंट्री घोषित किया गया है। मेले में देश-विदेश की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प के साथ-साथ 100 से ज्यादा फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण होंगे।

बस से सूरजकुंड मेला कैसे पहुंचें

सूरजकुंड मेला जाने के लिए बस सबसे सस्ता और सुविधाजनक विकल्प माना जा रहा है। प्रशासन ने मेले के दौरान विशेष बस सेवा शुरू की है। बल्लभगढ़ से सूरजकुंड के लिए बसें 31 जनवरी से रोज सुबह 7 बजे से मिलनी शुरू हो जाएंगी। सामान्य दिनों में हर 30 मिनट और शनिवार-रविवार को हर 15 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध रहेंगी। किराए की बात करें तो बल्लभगढ़ से सूरजकुंड का किराया 25 रुपये, बदरपुर से 20 रुपये और बड़खल मेट्रो स्टेशन से केवल 10 रुपये रखा गया है।

मेट्रो से सूरजकुंड मेला पहुंचने का आसान तरीका

अगर आप मेट्रो से यात्रा करना चाहते हैं, तो बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन) सूरजकुंड मेले का सबसे नजदीकी स्टेशन है। स्टेशन से बाहर निकलते ही ऑटो, ई-रिक्शा और बस आसानी से मिल जाती हैं, जो सीधे मेला स्थल तक पहुंचा देती हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों से आने वाले लोगों के लिए मेट्रो एक तेज और आरामदायक विकल्प है।

अपनी गाड़ी या कैब से सूरजकुंड मेला कैसे जाएं

जो लोग अपनी कार या बाइक से सूरजकुंड मेला जाना चाहते हैं, उनके लिए सड़क मार्ग भी अच्छा विकल्प है। मेला परिसर के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहती है, हालांकि ज्यादा भीड़ होने पर थोड़ा समय लग सकता है। इसके अलावा, कैब या टैक्सी के जरिए भी आप सीधे मेला स्थल तक पहुंच सकते हैं, जो परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए सुविधाजनक तरीका है।

एयरपोर्ट से सूरजकुंड मेला पहुंचने का रास्ता



इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सूरजकुंड मेले की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। एयरपोर्ट से आप कैब या मेट्रो के जरिए आसानी से सूरजकुंड पहुंच सकते हैं। सही रूट और साधन चुनकर आप बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद ले सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...